फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2023 : वैलेंटाइन डे पर टूटा है दिल, खुद को संभालने के लिए अपनाएं ये तरीके

Tue, 14 Feb 2023 09:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जब आपका रिश्ता ऐसे इंसान के साथ टूटता है, जिसे आप पूरी दुनिया मानते हो तो खुद को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है। 
विज्ञापन
1 of 6
ब्रेकअप - फोटो : iStock
Valentine Day 2023 : जब भी हमें किसी से प्यार होता है तो वो दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। इस दौरान हमें सब कुछ काफी प्यारा और खूबसूरत लगने लगता है। रिलेशनशिप में आने के बाद हमें अपने पार्टनर में पूरी दुनिया दिखाई देती है। पर, जब रिश्ते पर आंच आती है या ब्रेकअप हो जाता है तो उससे खुद को संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि किसी न किसी वजह से कपल्स के बीच झगड़ा हो जाता है। ये झगड़ा जब ज्यादा बढ़ जाता है तो इससे रिश्ते में दरार आ जाती है। बात ज्यादा बिगड़ जाने पर रिश्ता टूट तक जाता है।

रिश्ता टूटना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। खासकर जब आपका रिश्ता ऐसे इंसान के साथ टूटता है, जिसे आप पूरी दुनिया मानते हो तो खुद को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है।  कई लोग तो इससे उबर जाते हैं, पर कई लोग अपने एक्स को बुरा भला कहते हैं, डिप्रेशन में चले जाते हैं। अगर आपके साथ भी इस तरह की समस्या सामने आ रही है और आप ब्रेकअप के इस दर्द से बाहर निकलना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। कुछ बातों को फॉलो करके आप खुद को इस दर्द से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ब्रेकअप - फोटो : iStock
एक्स को न करें स्टॉक 

रिश्ता चाहे किसी भी वजह से टूटा हो, उसके बाद अपने एक्स को अपनी जिंदगी से दूर रखें। कई बार ऐसा देखा जाता है लोग ब्रेकअप के बाद अपने एक्स को स्टॉक करते हैं। ऐसा करने से सबसे ज्यादा परेशानी आपको ही होगी। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 6
ब्रेकअप - फोटो : iStock
खुद को रखें व्यस्त

अपने रिश्ते को भूलने के लिए और मूव ऑन करने के लिए खुद को व्यस्त रखें। ऐसा करने से आपका दिमाग भी आपको अपने एक्स को भूलने में मदद करेगा। अगर आप खुद को व्यस्त रखेंगे तो इससे खुश भी रहेंगे।

4 of 6
परिवार और दोस्तों के साथ बताएं समय - फोटो : istock
परिवार और दोस्तों के साथ बताएं समय

ब्रेकअप के बाद अगर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएंगे तो इससे आपका दुख कम होगा। परिवार और दोस्तों के साथ रहने पर तो वैसे भी परेशानी हल हो जाती है। उनसे खुलकर अपने दिल की बात भी कहें।
विज्ञापन

5 of 6
गलत चीजों से रहे दूर - फोटो : सोशल मीडिया
गलत चीजों से रहे दूर

ब्रेकअप के बाद लोग अक्सर ड्रिंक करने लगते हैं। जबकि ये बेहद गलत है। भले ही आपका रिश्ता एक व्यक्ति के साथ टूटा हो, पर बाकी अभी भी आपकी जिंदगी में कई ऐसे लोग हैं, जो आपसे बेहद प्यार करते हैं। उनके बारे में सोचते हुए गलत चीजों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खुद के लिए निकाले समय
खुद के लिए निकालें समय

कई बार ऐसा होता है कि जब हम रिलेशनशिप में होते हैं तो खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में ब्रेकअप के बाद खुद के लिए समय निकालें और वो करें जो आपको खुशी देता हो। ऐसा करने से आप ब्रेकअप के दर्द से उबर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें