Valentine Day 2023: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। दुनियाभर में प्यार का यह दिन हर युवा और प्रेमी युगल के लिए खास है। कई देश वैलेंटाइन डे मनाते हैं। लेकिन वैलेंटाइन डे के मौके पर छुट्टी नहीं होती। स्कूल-काॅलेज से लेकर दफ्तरों में रोज की तरह ही काम होता है। इस बार वैलेंटाइन डे मंगलवार को पड़ रहा है। ऐसे में दफ्तरों में कार्य होता रहेगा। अब जिन लोगों को अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मनाना है, उनके पास उस दिन वक्त नहीं है। बाॅस से अवकाश लेना भी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मनाने का मन है तो दिन में मिल पाना मुश्किल होगा। पार्टनर छुट्टी न मिल पाने और उनके लिए वक्त न निकाल पाने के कारण आपसे नाराज भी हो सकते हैं। ऐसे में कुछ आसान से तरीके अपनाकर आप दफ्तर से छुट्टी न मिलने पर भी वैलेंटाइन डे आसानी से सेलिब्रेट कर सकते हैं। छुट्टी न मिलने पर निराश होने की जरूरत नहीं, कपल फिर भी मना सकते हैं वैलेंटाइन डे।