फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiss Day 2023 Wishes: अपने प्यार को भेजें खास SMS, इन आकर्षक वॉलपेपर्स से दें किस डे की शुभकामनाएं

Mon, 13 Feb 2023 12:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हैप्पी किस डे 2023 - फोटो : amar ujala

Happy Kiss Day 2023 Wishes: 13 फरवरी को किस डे मनाया जा रहा है। दुनियाभर में वैलेंटाइन सप्ताह हर साल फरवरी महीने में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से खत्म 14 फरवरी को होता है। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले कपल्स के बीच का प्यार चरम पर होता है। हफ्ते भर अपने प्यार को पैंपर करने के बाद लोग 13 फरवरी को किस डे मनाते हैं। इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को चूम कर अपने प्यार की इजहार करते हैं। प्यार में स्पर्श रिश्ते को अधिक मजबूत और खूबसूरत बनाता है। चुंबन प्रेम की अभिव्यक्ति का सबसे प्रभावी तरीका है। एक मां नन्हें शिशु को चूमकर अपना प्यार जाहिर करती है। वहीं प्रेमी अपनी प्रेमिका को किस करके इश्क का इजहार करता है। किस डे के मौके पर आप भी खूबसूरत संदेशों को भेजकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। यहां से किस डे के आकर्षक वॉलपेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
हैप्पी किस डे 2023 - फोटो : amar ujala
उसके लबों को चूमते वक्त,
जब वो नजरों को झुकाती है,
दिल का हाल अजीब सा होता है,
जब वो हौले से मुस्कुराती है।

हैप्पी किस डे 2023
विज्ञापन

3 of 6
Happy Kiss Day 2023 - फोटो : amar ujala
आज प्यार का अफसाना भी है,
इसमें प्यार का खजाना भी है,
इसलिए चाहते हैं आपसे एक किस मांगना ,
और आज तो मांगने का बहाना भी है।

हैप्पी किस डे 2023

4 of 6
किस डे 2023 - फोटो : amar ujala

काश मेरे होठ तेरे होठों को छू जाए,
देखूं जहां बस तेरा चेहरा नजर आए,
हो जाए हमारा रिश्ता कुछ ऐसा,
होठों के साथ हमारा दिल भी जुड़ जाए।

हैप्पी किस डे 2023

विज्ञापन

5 of 6
किस डे 2023 - फोटो : amar ujala
मोहब्बत के रंग में डूबी शाम हो,
एक नई शुरुआत का पैगाम हो,
मिले तेरे होंठ मेरे होठों से ऐसे,
जैसे मेरे होंठ तेरे और तेरे होंठ मेरे नाम हो।

हैप्पी किस डे 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हैप्पी किस डे 2023 - फोटो : amar ujala
हम करते हैं कितना मिस आपको,
आप भी हमें थोड़ा मिस तो करो,
क्या हम ही चूमते रहेंगे सदा,
आप भी हमें किस तो करो।

हैप्पी किस डे 2023
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें