फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2023 : लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे

Tue, 14 Feb 2023 12:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनको अपनाकर आप अपने पार्टनर के साथ दूर रहते हुए भी वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वैलेंटाइन डे 2022 लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : Istock
Valentine Day 2023 : प्रेमी जोड़ों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होता है, क्योंकि इसी महीने वैलेंटाइन वीक आता है। साल भर कपल्स इस हफ्ते का इंतजार करते हैं।  वैलेंटाइन वीक में आने वाले दिनों को हर प्रेमी जोड़ा काफी अच्छे से मनाता है। लाग अपने पार्टनर को इन दिनों उनके खास होने का एहसास दिलाते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के आस-पास रहते हैं तब तो आप वैलेंटाइन उनके साथ मिलकर मना सकते हैं। पर, मुश्किल तो उन लोगों के लिए खड़ी होती है, जोकि अपने पार्टनर से दूर रहते हैं।

ऐसे में किस तरह से आप अपने पार्टनर को खास फील कराएं, आज हम इसी बारे में आपसे बात करेंगे। दरअसल, आज की खबर उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनको अपनाकर आप अपने पार्टनर के साथ दूर रहते हुए भी वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
वर्चुअल डेट करें प्लान - फोटो : istock
वर्चुअल डेट करें प्लान

अगर आप अपने पार्टनर को दूर रहकर भी उनके खास होने का एहसास दिलाना चाहते हैं तो उनके साथ वीडियो कॉल पर ही वर्चुअल डेट प्लान करें। इस डेट को आप कैंडिल लाइट डिनर में तब्दील कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अपने पार्टनर को भेजें गिफ्ट
अपने पार्टनर को भेजें गिफ्ट

लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले कप्लस एक-दूसरे के लिए ऑनलाइन ही तोहफा भेज सकते हैं। अगर आपका कोई दोस्त उनके आस-पास रहता है तो आप उनके जरिए भी अपना तोहफा भेज सकते हैं।

4 of 5
एक साथ देखें फिल्म - फोटो : istock
एक साथ देखें फिल्म

आज के समय में कई ऐसे एप्स हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप दूर रहते हुए भी ऑनलाइन रोमेंटिक फिल्म देख सकते हैं। इस तरह से आप अपना क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जरूर भेजें प्यार भरा संदेश
जरूर भेजें प्यार भरा संदेश

अपने पार्टनर को उसके खास होने का एहसास दिलाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है कि उन्हें एक प्यार भरा मैसेज भेजें। कई लोग ऐसे होते हैं, जो कि अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते। वैलेंटाइन डे के दिन आप अपने प्यार का खुलकर एहसास कराके अपने पार्टनर के दिन को खास बना सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें