Valentine Day Celebration Ideas For Newly Weds: फरवरी का महीना जारी है। इस महीने में आशिकों का त्योहार होता है, जिसे वैलेंटाइन डे कहते हैं। वैलेंटाइन डे का उत्सव 6 दिन पहले से शुरू हो जाता है। प्रपोज डे से लेकर प्रॉमिस डे और रोज डे से लेकर चॉकलेट और किस डे तक हर दिन खास होता है। लेकिन 14 फरवरी वैलेंटाइन डे सबसे महत्वपूर्ण है। अधिकतर युवा लड़के-लड़कियां इस दिन को उत्साह से मनाते हैं और वैलेंटाइन डे को अपने पार्टनर के लिए खास बनाने की कोशिश करते हैं। हालांकि जिन कपल की नई नई शादी हुई है और उनका पहला वैलेंटाइन डे अपने जीवनसाथी के साथ है, वह भी वैलेंटाइन डे को लेकर काफी उत्साहित होंगे। शादीशुदा जोड़े के लिए यह पहला मौका होता है, जब वह पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि प्रेमी युगल की तरह एक दूसरे से अपने दिल की बात कह सकते हैं। ऐसे में शादी के बाद पहला वेलेंटाइन डे मनाने जा रहे हैं तो नवविवाहित लोगों के लिए कुछ सेलिब्रेशन आइडिया दिए जा रहे हैं।