फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2023: नवविवाहित जोड़े के लिए वैलेंटाइन डे मनाने के आइडिया, शादी के बाद खास होगा प्यार का सप्ताह

Tue, 14 Feb 2023 09:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शादीशुदा कपल के लिए वैलेंटाइन सेलिब्रेशन आइडिया - फोटो : Istock

Valentine Day Celebration Ideas For Newly Weds:  फरवरी का महीना जारी है। इस महीने में आशिकों का त्योहार होता है, जिसे वैलेंटाइन डे कहते हैं। वैलेंटाइन डे का उत्सव 6 दिन पहले से शुरू हो जाता है। प्रपोज डे से लेकर प्रॉमिस डे और रोज डे से लेकर चॉकलेट और किस डे तक हर दिन खास होता है। लेकिन 14 फरवरी वैलेंटाइन डे सबसे महत्वपूर्ण है। अधिकतर युवा लड़के-लड़कियां इस दिन को उत्साह से मनाते हैं और वैलेंटाइन डे को अपने पार्टनर के लिए खास बनाने की कोशिश करते हैं। हालांकि जिन कपल की नई नई शादी हुई है और उनका पहला वैलेंटाइन डे अपने जीवनसाथी के साथ है, वह भी वैलेंटाइन डे को लेकर काफी उत्साहित होंगे। शादीशुदा जोड़े के लिए यह पहला मौका होता है, जब वह पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि प्रेमी युगल की तरह एक दूसरे से अपने दिल की बात कह सकते हैं। ऐसे में शादी के बाद पहला वेलेंटाइन डे मनाने जा रहे हैं तो नवविवाहित लोगों के लिए कुछ सेलिब्रेशन आइडिया दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
शादीशुदा कपल के लिए वैलेंटाइन सेलिब्रेशन आइडिया - फोटो : Istock
तोहफे से करें दिन की शुरुआत

शादी के पहले वैलेंटाइन डे की सुबह की कुछ खास और हर दिन से अलग बनाएं। पार्टनर सो रहे हैं तो उनके लिए इस सुबह को यादगार और खूबसूरत बना दें। उनके लिए सरप्राइज गिफ्ट तैयार कर सकते हैं और जीवनसाथी के पास रख सकते हैं। नींद खुलते ही वह आपके गिफ्ट को देखकर खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
शादीशुदा कपल के लिए वैलेंटाइन सेलिब्रेशन आइडिया - फोटो : iStock
गुलाब का फूल लाएगा चेहरे पर मुस्कान

बिना गुलाब के फूल की सुंदरता और खुशबू के वैलेंटाइन डे अधूरा सा है। लाल गुलाब के फूल को वैसे भी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। वैलेंटाइन डे पर अपने जीवनसाथी को गुलाब का फूल देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। फूल देने के तरीके में कुछ बदलाव कर सकते हैं। जैसे पत्नी के लिए किचन में या डाइनिंग टेबल पर फूल रख कर उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। दफ्तर से उनके लिए बुका भेज सकते हैं। पत्नी भी पति के लिए दफ्तर में उनके मनपसंद फूल और प्यारा सा संदेश भिजवा सकती हैं। इससे पार्टनर चौक भी जाएगा और खुश भी हो जाएगा।

4 of 5
शादीशुदा कपल के लिए वैलेंटाइन सेलिब्रेशन आइडिया - फोटो : istock
प्यार भरा संदेश

वैलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार किया जाता है, तो पति-पत्नी भी इस दिन एक दूसरे को खास तरीके से दिल की बात कहें। शादी से अलग आज खास तरीके से  जीवनसाथी को महसूस कराएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। अधिकतर लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। आपका पार्टनर भी सोशल मीडिया पर एक्टिव है तो इसके माध्यम से उन पर प्यार लुटाएं। अपनी प्रोफाइल फोटो, स्टेटस पार्टनर को डेडिकेट कर सकते हैं। उन्हें छोटे और प्यारे प्यारे प्यार भरे मैसेज भेज सकते हैं। एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने वाले नोट छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादीशुदा कपल के लिए वैलेंटाइन सेलिब्रेशन आइडिया - फोटो : Istock
खास सेलिब्रेशन

शादीशुदा वैलेंटाइन डे को खास तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए दफ्तर से छुट्टी लेकर कहीं बाहर घूमने, छोटे से हनीमून ट्रिप, रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर पर जा सकते हैं। अगर बाहर नहीं जा पा रहे, तो घर पर ही वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करें। शाम में अच्छे से तैयार होकर घर पर ही मनपसंद का डिनर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें