फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Day 2020: इस वजह से मनाया जाता है यह खास दिन, जानिए इसके पीछे का दिलचस्प किस्सा

Thu, 06 Feb 2020 07:21 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वैलेंटाइन वीक - फोटो : amar ujala
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत गुलाब की खुशबू और खूबसूरती के साथ होती है। इस वीक का पहला दिन रोज डे होता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका ही नहीं जो लोग अभी तक सिंगल है, वे भी इस दिन अपनी फीलिंग का इजहार करने के लिए अच्छा दिन मानते हैं। खास बात यह है कि इस दिन को आप अपने दोस्त, क्रश यहां तक कि अजनबी के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सफेद से लेकर पीला, लाल और काले रंग के गुलाब के अपने अलग अलग मायने होते हैं। आइए जानते हैं इस दिन को मनाने के पीछे क्या है कहानी:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rose day
रोज डे मनाने को लेकर कई किस्से बताए जाते हैं। अगर आप ROSE के अक्षरों को अलग तरीके से व्यवस्थित करते हैं तो यह बन जाता है 'EROS' जो प्रेम के देवता है। ग्रीक माइथोलॉजी के मुताबिक प्रेम की देवी Venus का भी गुलाब पसंदीदा फूल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
noor jahan
रोज डे को लेकर यह भी कहा जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब सबसे अधिक प्रिय था। कहते हैं कि नूरजहां का दिल खुश करने के लिए उनके शौहर रोज टनों के हिसाब से ताजे गुलाब उनके महल भिजवाया करते थे।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तो अगर आप को भी सच्चे प्यार की तलाश है तो प्यार की बारिश में भीगने के लिए खुद को तैयार कर लें। क्योंकि रोज डे के साथ वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। आप भी जिसे लंबे समय से चाहते हैं और अपने प्यार का इजहार नहीं कर पा रहे हैं तो एक गुलाब फूल लें और अपने प्यार के हाथों में थमा कर अपनी भावनाओं का इजहार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
जरूरी नहीं कि प्यार हमेशा किसी और से किया जाए। खुद से प्यार करना भी बहुत जरूर है। वेलेंटाइन डे पर अगर आप सिंगल हैं, तो आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। आप डेट की जगह सोलो ट्रिप पर भी जा सकते हैं। पूरा समय खुद को दे सकते हैं। खुद के लिए गिफ्ट खरीदें और हर वो काम करिए जिससे आपको बेहद खुशी मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें