फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2019ः दुनिया की ये रोमांटिक जगहेंं, जहां जाना हर प्यार करने वाले का सपना है

Wed, 13 Feb 2019 11:58 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
romantic couple
वैलेंटाइन वीक खत्म होने को है। ऐसे में अगर अभी तक आपने अपने पार्टनर को कई सरप्राइज नहीं दिया है तो अब तैयारी कर लीजिए क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी रोमांटिक जगहें जहां आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं। साथ ही एक खुशनुमा पल भी बिता सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस बार के वैलेंटाइन पर आप अपने पार्टनर को कहां लेकर जा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
italy
फ्लोरेंस, इटली
रोमांटिक डेस्टिनेशंस में से एक है इटली का फ्लोरेंस शहर। संकरी गलियां और इतिहास की हजारों कहानी बयां करने वाली वास्तुकला के बीच आप अपने प्यार को जाहिर कर सकते हैं। जब खाने का समय हो तो यह पता करें कि फियोरेंटिना कूजीन को आखिर क्यों अंतरराष्ट्रीय लैवल पर देखा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
kerala trip
केरल
केरल की हरी-भरी वादियां और बैक वॉटर पर नाव की सैर आपको एक अलग एहसास देगी। केरल की प्राकृतिक खूबसूरती और हसीन वादियों के बीच हाथ में हाथ डालकर घूमना एक अलग ही एहसास दिलाएगा। यहां बोटिंग और बीचेस दोनों ही आपको लुभाएंगी। 

4 of 5
jaipur - फोटो : Instagram
राजस्थान
ऐतिहासिक इमारतों का शहर कहे जाने वाला राजस्थान भी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। आप राजस्थान में मौजूद पिंक सिटी यानी कि जयपुर व उदयपुर दोनों ही आपके लिए और आपके पार्टनर के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
budapest
बुडापेस्ट
बुडापेस्ट अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। साथ ही साथ आप यहां के स्पा में जाकर अपनी थकान को दूर कर सकते हो। बुडापेस्ट घूमने के बाद शाम को आप यहां पूल में बैठकर घंटों तक स्पा का मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें