फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2019: इस राशि के लोगों को इस वैलेंटाइन मिलेगा उनका सच्चा प्यार

Wed, 30 Jan 2019 03:06 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
वेलेंटाइन वीक चल रहा है।ऐसे में हर व्यक्ति चाहता है कि इस साल उसे अपना प्यार मिल जाए। अगर आप भी अपने दिल में ऐसी ही कोई ख्वाहिश छिपाए बैठें हैं तो अपनी राशि के अनुसार अपने प्यार का इजहार करें।आइए जानते हैं क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
ज्योतिषाचार्य दयानंद उप्रेती की मानें तो मेष राशि वाले लोग स्वाभिमानी स्वभाव के होते हैं।इस राशि के लोग दिल खोल कर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि
वृष राशि के लोग भौतिकवादी होते हैं और हर वस्तु गुणवत्ता की गुणवत्ता उनके लिए महत्वपूर्ण रहती है। इस राशि के लोग संख्या पर नहीं गुणवत्ता पर ध्यान रखते हैं।ऐसे लोगों के लिए खूबसूरती से ज्यादा आपके गुण मायने रखते हैं।

4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग शांत स्वभाव के होते हैं। इस राशि के लोग हर काम को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ करते हैं। इन लोगों को अपने हर काम में नयापन चाहिए होता है।
 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग स्वभाव से भावुक माने जाते हैं। इस राशि के लोगों को अपनी पुरानी यादों को समेट कर तोहफे में पार्टनर को देना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग अपने आगे किसी की नहीं चलने देते। इस राशि के लोगों का मूड अच्छा बनाए रखने के लिए आपको इस वैलेंटाइन कुछ नया सोचना चाहिए।
 
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : file photo
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों की पसंद बहुत अनोखी होती है। इन्हें कोई भी चीज आसानी से पसंद नहीं आती है लेकिन आप इन्हें एक ग्रीटिंग कार्ड देकर भी प्रपोज कर सकते हैं।

8 of 13
तुला राशि
तुला राशि के लोग यदि किसी को प्रपोज कर रहे हैं तो सामने वाले व्यक्ति को पहले ही अपने साथ और भरोसे का अहसास जरुर करवाएं। ऐसा करने से आपके रिश्ते में हमेशा रोमांस बना रहता है।

9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को वैलेंटाइन के दिन संभलकर किसी लड़की को प्रपोज करना चाहिए।अच्छा होगा अगर आप इस दिन दोस्त को दोस्त ही रहने दें। 

10 of 13
धनु राशि
धनु राशि के लोग वैलेंटाइन के दिन पार्टनर को डिनर डेट पर ले जाकर प्रपोज कर सकते हैं।
 

11 of 13
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के सामने इस वैलेंटाइन सिर्फ दोस्ती का प्रस्ताव रखें, समय के साथ दोस्ती प्यार में अवश्य बदल सकती है।

12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों से दिल की बात निकलवाना इतना आसान नहीं है, इस राशि के लोगों को इस वैलेंटाइन प्रपोज करने से पहले उनके व्यवहार और दिल की बात को अच्छे से समझ लें।
 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
मीन राशि के लोग भावनात्मक रुप से कमजोर माने जाते हैं। इस राशि के लोगों को हल्का म्यूजिक बहुत पसंद होता है।डिनर डेट पर म्यूजिक के साथ आप इन्हें प्रपोज कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें