फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day 2018: प्यार के दिन को यादगार बना देंगे ये 5 टिप्स, सबसे हटकर है ये प्लानिंग

Fri, 08 Feb 2019 05:28 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
valentine day - फोटो : social media

वैलेंटाइ डे की शुरूआत हो चुकी है हर जोड़ा कुछ नया करने के तैयारी में लगा हुआ है। अगर इस वैलेंटाइन्स डे पर आपकी भी ख्वाहिश है कि आपका पार्टनर अपने दफ्तर के काम और स्मार्टफोन की जगह आप पर नजरें गड़ाए रहे, तो आपको इस वैलेंटाइन वीक का पूरा फायदा उठाना चाहिए। चलिए, आपकी मदद करने के लिए आपको सुझाते हैं कुछ ऐसे आइडियाज जिन्हें अपनाकर आप अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
valentine day - फोटो : social media
1. कुछ नया प्लान करें
इस बार वैलेंटाइन्स डे बुधवार को पड़ रहा है, तो सबसे पहले आप अभी ही उस दिन की छुट्टी की अर्जी दे दें। अगर पार्टनर भी वर्किंग है तो उनसे कहें की वह लीव अप्लाई कर दें। अगर छुट्टी लेना मुमकिन नहीं, तो इस वीकेंड पर रोमांटिक डेट प्लान करें, लेकिन किसी रेस्त्रां में नहीं बल्कि नई जगह। 

हर बार की तरह चॉकलेट और फूलों की गिफ्ट देकर और फिल्म दिखाने के बाद डिनर डेट पर ले जाने वाला प्लान बिलकुल नहीं बनाइयेगा। इस बार पार्टनर को सरप्राइज करने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स-पैराग्लाइडिंग, सेलिंग, कैंपिंग की तैयारी करें। यकीन मानिए अगर आप अपने पार्टनर को सरप्राइज करेंगे तो वह जरूर इंप्रेस होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
valentine day - फोटो : social media
2. लव नोट्स
वैलेंटाइन वीक के सातों दिन पार्टनर के लिए कोई ना कोई गिफ्ट तैयार रखें। जैसे, रोज़ पर दिन उनके बैग या कार की सीट पर लाल गुलाब रख दें। चॉकलेट डे पर उनके जैकेट या शर्ट की जेब में चॉकलेट छुपा दें। प्रपोज डे के मौके पर बाथरूम में रखे आइने पर एक लव नोट लिखकर चिपका दें, ताकि सुबह सबसे पहले उनकी नजर उस रोमांटिक नोट पर पड़े।

तो दिमाग के घोड़े दौड़ाइये और हर दिन के लिए एक सरप्राइज तैयार कर लीजिए....

4 of 5
valentine day - फोटो : social media
3. फेसटाइम पर करें डिनर
हो सकता है कि काम की वजह से आप सुबह का नाश्ता या लंच साथ ना कर सकें। लेकिन कोशिश करें कि कम से कम डिनर आप दोनों साथ ही करें। अगर आप वैलेंटाइन्स डे या वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर से दूर हैं, तो वीडियो चैट/फेसटाइम के जरिए साथ डिनर करें और रोमांटिक बातें करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
valentine day - फोटो : social media
4. इन चीजों से भर दें अपना फ्रिज
गिफ्ट तो आप हर बार देते हैं, इस बार अगर कुछ नया करना है तो घर के फ्रिज को खाने-पीने की उन तमाम चीजों से भर दें, जो आपके पार्टनर की पसंदीदा हैं। साथ ही उनका फेवरेट ब्यूटी/ग्रूमिंग किट, परफ्यूम भी बाथरूम और ड्रेसिंग रूम में रख दें। कोशिश करें कि वह बेडरूम से लेकर किचन तक और लिविंग रूम से लेकर बालकनी तक जहां भी जाएं उनके लिए कुछ ना कुछ सरप्राइजिंग और जरूर हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें