फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surprise Ideas: पति के लिए बेहतरीन सरप्राइज आइडिया, जन्मदिन हो या वैवाहिक वर्षगांठ हर मौके पर आएंगे काम

Thu, 22 May 2025 02:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Unique Surprise Ideas For Husband: इस लेख में जानिए पति के लिए कुछ बेहतरीन और आसान सरप्राइज आइडियाज जो हर मौके पर काम आएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
पति को इन तरीकों से दें सरप्राइज - फोटो : pexel
Unique Surprise Ideas For Husband: पति को खास महसूस कराना प्यार की अभिव्यक्ति का एक तरीका है। वैसे तो समय-समय पर इस तरह की अभिव्यक्ति करके रिश्ते में नयापन और ताजगी बनाए रख सकते हैं लेकिन अगर पति को जन्मदिन या शादी की सालगिरह पर खास महसूस कराना हो तो सरप्राइज प्लान सबसे बेस्ट तरीका है। थोड़ी सी प्लानिंग करके अपने रिश्ते में नई मिठास ला सकती हैं।

सरप्राइज देने से पहले यह जरूर ध्यान रखें कि उन्हें किस तरह की चीजें पसंद हैं, जैसे रोमांटिक, फनी या इमोशनल। उनके मूड और स्वभाव के अनुसार प्लानिंग करना सबसे बेहतर रहेगा। इस लेख में जानिए पति के लिए कुछ बेहतरीन और आसान सरप्राइज आइडियाज जो हर मौके पर काम आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
हाथ से बना तोहफा या खत - फोटो : Freepik
हाथ से बना तोहफा या खत

पति के लिए एक प्यारा सा लेटर लिखें, जिसमें उनके बारे में कुछ प्यार भरी बातें लिखें। आप चाहें तो पति के लिए आप दोनों की यादों से जुड़ी एक एल्बम तैयार कर सकती हैं। खुद से बनाया ग्रीटिंग कार्ड उनके बिस्तर के पास रख कर सरप्राइज दे सकते हैं। एक नोट लिख सकते हैं जिसमें आप उन्हें क्यों प्यार हैं, इसके 50 कारण लिखकर दे सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सरप्राइज ट्रिप प्लान करें - फोटो : Adobe Stock
सरप्राइज ट्रिप प्लान करें

पति के जन्मदिन या शादी की सालगिरह से पहले ही घूमने की योजना बना लें। इसके लिए पहले से वीकेंड गेटवे, हिल स्टेशन या उनके ड्रीम डेस्टिनेशन की बुकिंग करें। उन्हें आखिरी वक्त पर बताएं और उनका एक्सप्रेशन देखें।

4 of 5
Relationship - फोटो : istock
पुरानी यादें ताजा करें

पहली डेट, शादी का दिन या किसी ट्रिप की फोटोज से एक स्लाइडशो बनाएं। टीवी या लैपटॉप पर साथ बैठकर देखें। वीडियो एडिट करें और उसे साथ मे देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरप्राइज केक और डेकोरेशन - फोटो : Adobe stock
सरप्राइज केक और डेकोरेशन
 
सुबह-सुबह या रात 12 बजे सरप्राइज केक लाकर उन्हें जगाएं। गुब्बारों, फूलों और फोटो से सजावट करें। जब पति दफ्तर से लौटें तो इस सजावट को देखकर सरप्राइज हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें