भाईदूज का त्योहार भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है। रक्षाबंधन के बाद भाई-बहन को इसी दिन का इंतजार होता है। इस दिन बहन पूरे उत्साह के साथ सजती हैं, फिर भाई का तिलक करती हैं, दोनों एकदूजे के सुखपूर्ण जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, साथ भोजन करते हैं और फिर आती है उपहार की बारी। उपहार को लेकर बहनों का उत्साह देखते ही बनता है लेकिन भाईयों के लिए हमेशा यह समस्या रहती है कि वे ऐसा कौनसा उपहार लें जो बहन के काम तो आए ही साथ ही उसे पसंद भी आ जाए। अगली स्लाइड्स से जानिए ऐसे गिफ्ट आइडियास जो कि बहन के लिए उपयोगी तो होंगे ही साथ ही उन्हें पाकर बहन हो जाएंगी बहुत खुश।