फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nicknames for Baby Girl: बेटी के लिए 15 खूबसूरत नाम, जिनके निकनेम हैं बेहद क्यूट

Tue, 11 Nov 2025 04:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cute Nicknames For Baby Girl: यहां लड़कियों के लिए ऐसे खूबसूरत नाम दिए जा रहे हैं जिनका अर्थ तो प्यारा है ही,  साथ ही इन नामों के निकनेम भी काफी क्यूट हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Baby Girl - फोटो : Freepik
Cute Nicknames For Baby Girl: बेटी का जन्म हर परिवार के लिए आशीर्वाद होता है। वह घर में खुशियां, रौनक और मुस्कुराहट लेकर आती है। ऐसे में हर माता-पिता चाहते हैं कि अपनी नन्ही परी को एक प्यारा, अर्थपूर्ण और यादगार नाम दें। लेकिन अक्सर ऐसा नाम चुनना मुश्किल हो जाता है, जो आधुनिक भी लगे और जिसके लिए एक क्यूट निकनेम भी रखा जा सके। 

बेटी का नाम सिर्फ उसकी पहचान नहीं होता, बल्कि माता-पिता के स्नेह और आशाओं का प्रतीक भी होता है। ऐसे नाम जो बोलने में आसान, अर्थ में सुंदर और निकनेम में प्यारे हों, वही लंबे समय तक मन को भाते हैं। चाहे आप पारंपरिक नाम चुनें या मॉडर्न, अपने बच्चे का नाम प्यार से पुकारना ही सबसे बड़ी खुशी है।

यहां लड़कियों के लिए ऐसे खूबसूरत नाम दिए जा रहे हैं जिनका अर्थ तो प्यारा है ही,  साथ ही इन नामों के निकनेम भी काफी क्यूट हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चे का नाम - फोटो : Adobe
बेटी के ट्रेंडी नाम और निकनेम

अनन्या 

अनन्या का अर्थ है अद्वितीय या अतुलनीय। इस सुंदर नाम के कई निकनेम भी हो सकते हैं। अगर आप अपनी बेटी कोअनन्या नाम देते हैं तो उसे अनु या न्या निकनेम से बुला सकते हैं। 

सिया

माता सीता का एक नाम सिया भी है। इस नाम का अर्थ है दिव्य और फारसी में खुशी। सिया नाम रख रहे हैं तो बेटी को प्यार से सियू, सी बेबी जैसे निकनाम दे सकते हैं। 

कृतिका

कृतिका नाम जितना सुंदर है, उतना ही क्यूट इसका निकनेम है। बेटी को कृति, टिकी, किकू जैसे निकनाम दे सकते हैं। कृतिका के कई अर्थ हैं, जैसे सितारा, अग्नि की शक्ति।

मिशिका

आधुनिक के साथ ही पारंपरिक नाम देना चाहते हैं तो बेटी का मिशिका नाम रखें। मिशिका का मतलब होता है, भगवान का प्रेम या प्रेम का उपहार। यह संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसके अन्य अर्थ प्रेम, सौन्दर्य भी है। मिशिका नाम वाली लड़की को प्यारी से मिशी, मीशा, मिक्कू भी कह सकते हैं। 

आराध्या

अराध्या पारंपरिक नाम है, जिसका अर्थ है पूजा के योग्य  या अराध्य का आशीर्वाद।  इस  नाम की बेटी के लिए आरू, ध्या जैसे निकनाम क्यूट होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बेटी का नाम - फोटो : Adobe
अवनी

बेटी का नाम अवनी रख सकते हैं। अवनी का मतलब है भूमि या नदी। अगर बेटी को अवनी नाम दे रहे हैं तो परिवार के लोग उसे प्यार से अवी, निनू या विनी कह सकते हैं। 

तृषा

तृषा आज के जमाने का नाम है। लेकिन इसका अर्थ प्यारा है। तृषा का मतलब है अभिलाषा या प्यास। इस नाम के साथ ही आपको बेटी के लिए प्यारे प्यारे कई निकनाम मिल जाएंगे, जैसे ट्रिश, ट्रिशी, टिशू आदि। 

मेहक

मेहक नाम बेटी के साथ ही आपके जीवन में भी सुगंध लाएगा। ऐसा नाम रखें तो लाडली को प्यार से माही, मेहू या हकी भी पुकार सकते हैं।  

रिया

ये नाम माता लक्ष्मी से जुड़ा है। रिया का अर्थ है सुंदर या रत्न। रिया नाम रख रहे हैं तो बेटी को प्यार से री, रियू या रिरी भी कह सकते हैं।

ईशानी 

देवी दुर्गा या माता पार्वती का एक नाम ईशानी भी है। ईशानी नाम की लड़की के लिए ईशा, नीनी, शानी जैसे निकनेम उपयुक्त रहेंगे।

4 of 5
बेटी के निकनाम - फोटो : Adobe
वेदिका

वेदिका नाम का अर्थ है ज्ञान से भरपूर। वेदिका के लिए कई निकनेम भी है, जैसे आप अपनी बेटी को वेदी, वीनी या डिकी कहकर पुकार सकते हैं।

नायरा

नायरा का मतलब है चमकता हुआ या सुंदर आंखें। नायरा नाम रख रहे हैं तो बेटी को प्यार से नै, नायु, नारा जैसे निकनेम दे सकते हैं।

तारा 

सितारे को तारा कहते हैं या मां-बाप की आंखों का तारा भी आपकी बेटी के लिए प्यारा नाम हो सकता है। तारा नाम रख रहे हैं तो बेटी को तारू, तीरा,  टिया जैसे निकनेम दे सकते हैं। 

अद्विका

अद्विका का अर्थ है अद्वितीय या अनोखा। इस नाम की बेटी के लिए अद्वी, आवी, विकी नाम सुंदर और क्यूट है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
baby girl - फोटो : adobe stock
अद्रिजा

पर्वत की पुत्री यानी माता पार्वती के अनेक नामों में से एक अद्रिजा है। अद्रिजा नाम की बेटी के लिए रिया, आदी, दिया जैसे निकनेम प्यारे हैं। 

अवीरा

अवीरा का मतलब है स्वतंत्र या बहादुर। इस नाम के साथ बेटी को प्यारे प्यारे निकनेम भी मिल सकते हैं, जैसे अवी या वीरा। 

इराव्या

इराव्या आधुनिक और यूनिक नाम है, जिसका अर्थ है दिव्य नदी या दिव्य प्रवाह। इस नाम के साथ बेटी को ईरा निकनेम भी दे सकते हैं। 

निर्वी

निर्वी का अर्थ है आनंद या परमात्मा। इस नाम के साथ ही बेटी को प्यार से निरी,  निया, इरी नाम से पुकार सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें