सही वक्त पर करें बात
हमारे समाज में धर्म और जाति को लेकर लोग कुछ ज्यादा ही भावुक है। ऐसे में आप जिससे प्यार करते हैं अगर वो आपके ही धर्म या जाति की हुई तब तो थोड़ी हिम्मत जुटाई जा सकती है, लेकिन अगर मामला किसी और धर्म या जाति का है फिर तो परिवार को मनाना और भी मुश्किल है लेकिन आपको हार नहीं माननी है और सही वक्त का इंतजार करना है। जब आपके घर में आपकी शादी की बात चलना शुरू हो जाए तब आप समझ जाइए कि माता-पिता आपकी शादी के लिए तैयार है। ऐसे में सही समय देखकर अपने अभिभावक को अपनी पसंद के बारे में बताएं।