फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Deepawali 2025 Wishes: देव दीपावली पर प्रियजनों को भेजें रोशनी से भरे शुभकामना संदेश, खुशियां होंगी दोगुनी

Wed, 05 Nov 2025 09:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Dev Deepawali 2025 Wishes in Hindi: देव दीपावली के शुभकामना संदेश देना सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि आशीर्वाद बांटने की भावना है। शुभकामनाएं देने से सकारात्मक ऊर्जा, प्रकाश और शुभता का प्रसार होता है।
विज्ञापन
1 of 7
देव दीपावली की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

Dev Deepawali 2025 Wishes in Hindi: देव दीपावली को देवताओं की दिवाली कहा जाता है। देव दीपावली हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। यह पर्व दीपावली के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवताओं ने भगवान शिव की आराधना कर असुर त्रिपुरासुर का वध किया था, इसलिए इसे “त्रिपुरारी पूर्णिमा” भी कहा जाता है। इसी विजय के उपलक्ष्य में देवताओं ने काशी नगरी में दीप जलाकर उत्सव मनाया, तभी से यह परंपरा चली आ रही है।

काशी के घाटों पर इस दिन हजारों दीये जलाए जाते हैं, जिससे पूरा बनारस “देवों का नगर” बन जाता है। माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान, दीपदान और भगवान शिव-गंगा माता की पूजा करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

देव दीपावली के शुभकामना संदेश देना सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि आशीर्वाद बांटने की भावना है। शुभकामनाएं देने से सकारात्मक ऊर्जा, प्रकाश और शुभता का प्रसार होता है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि अंधकार चाहे कितना भी गहरा हो, प्रकाश हमेशा जीतता है। इस देव दीपावली पर भक्तिमय संदेशों के जरिए प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 7
देव दीपावली की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
-------------------------

देव दीपावली की रात है प्यारी,
भक्ति में खो जाए सारी दुनिया सारी।


देव दीपावली की शुभकामनाएं 

---------------------
विज्ञापन

3 of 7
देव दीपावली की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
--------------------

गंगा किनारे सजे दीपों की कतार,
देवताओं संग मनाओ पावन त्योहार।


देव दीपावली की शुभकामनाएं 

-------------------

4 of 7
देव दीपावली की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
------------------------

जगमगाते दीपों में आज बस एक ही संदेश है,
अंधकार पर विजय और भक्ति का विशेष आवेश है।


देव दीपावली की शुभकामनाएं

-------------------------------
विज्ञापन

5 of 7
देव दीपावली की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
-------------------

काशी नगरी की चमक 
और गंगा आरती की गूंज
आपके जीवन में लाए
सुख, शांति और समृद्धि।


देव दीपावली की शुभकामनाएं 

----------------------
विज्ञापन

6 of 7
देव दीपावली की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
-----------------

आज गंगा के घाटों पर दिव्यता उतरी है,
हर दीप में भगवान की आरती गूंजती है।


देव दीपावली की शुभकामनाएं

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
देव दीपावली की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
--------------------

दीयों की रोशनी से जगमगाए काशी,
हर दिल में बस जाए श्री हरि की आशीष।


देव दीपावली की शुभकामनाएं 

-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें