फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Emoji Day: रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाना है तो ये ईमोजी भेजें, प्यार में बदल जाएगा गुस्सा

Wed, 17 Jul 2019 11:41 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इमोजी - फोटो : pixabay
इमोजी ने हमारी भावनाओं के संप्रेषण को ही बदल दिया है। इमोजी के जरिए हम अपने गुस्से, प्यार और लगाव को बेहद आसानी से व्यक्त कर देते हैं। अपने ज्यादा लिखने और कहने की जरूरत नहीं होती, एक इमोजी हमारी पूरी संवेदनाओं को व्यक्त कर देता है। स्मार्टफोन ने इमोजी के जरिए भावनाओं के संप्रेषण को और आसान बना दिया है। तरह-तरह के इमोजी के जरिए हम अपनी व्यस्तता से लेकर हंसी, खुशी और उदासी हर चीज को व्यक्त कर सकते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड या प्रेमिका नाराज है तो आप इमोजी के जरिए उसे आसानी से मना सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इमोजी - फोटो : pixabay
आप अपनी गर्लफ्रेंड को क्लासिक स्माइल्स भेज सकते हैं। ये इमोजी इस बात को बेहद मजबूती से व्यक्त करते हैं कि आप अपनी प्रेमिका को याद कर रहे हैं। सुबह उठते ही आप इस तरह के इमोजी को अपनी प्रेमिका और गर्लफ्रेंड को भेज सकते हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
अगर आप रोमांटिक मूड में हैं तो अपनी गर्लफ्रेंड को विंकी फेस वाले इमोजी भेज सकते हैं। आपको लंबा चौड़ा मैसेज लिखने की जरूरत नहीं है। आप अपने रोमांटिक भावनाओं को विंकी फेस इमोजी के जरिए आसानी से व्यक्त कर सकते हैं। ये ईमोजी आपकी गर्लफ्रेंड के चेहरे पर मुस्कान ले आएंगे।

 

4 of 6
इमोजी - फोटो : pixabay
आप अपनी गर्लफ्रेंड को याद कर रहे हैं तो हर्ट आईज इमोजी भेज सकते हैं। ये ईमोजी बेहद प्यारे होते हैं और एकदम से हमारी भावनाओं को एक-दूसरे से जोड़ देते हैं। इन इमोजी के जरिए आपकी रूठी हुई गर्लफ्रेंड मान जाएगी और उसका गुस्सा, प्यार में बदल जाएगा।

 

विज्ञापन

5 of 6
रिश्ता

आप अपनी गर्लफ्रेंड को किसी फेस वाले इमोजी भेज सकते हैं। इन इमोजी से आपकी प्रेमिका खुश हो जाएगी। इस तरह आप तरह-तरह के इमोजी के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड को मना सकते हैं। दरअसल, हम आज जिन इमोजी के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं और इसे सेलिब्रेट करने के लिए वर्ल्ड इमोजी डे मनाते हैं, इसकी शुरुआत सबसे पहले जेरेमी बर्ग ने की थी। साल 2014 से ही हर साल वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship

जेरेमी बर्ग इमोजीपीडिया के क्रिएटर भी हैं। 17 जुलाई को आईफोन पर इमोजी कैलेंडर नजर आने के बाद इस दिन की शुरुआत हुई। इमोजीपीडिया के मुताबिक, 17 जुलाई साल 2002 को एप्पल ने अपने कैलेंडर एप के लिए इमोजी का इस्तेमाल किया था। इसे आईकैल कहते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें