फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Impress Girl: लड़की को इम्प्रेस करते समय भूल कर भी न करें ये चार काम, बिगड़ जाएगी बात

Fri, 02 Feb 2024 10:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लड़की को इम्प्रेस करने के टिप्स - फोटो : pixabay
रिलेशनशिप बनाने के लिए सबसे पहले एक दूसरे को जानना पड़ता है। जब एक लड़का या लड़की एक दूसरे के संपर्क में आते हैं तो चाहें उन्हें दोस्ती करनी हो, या रिलेशनशिप में आना चाहते हो, सबसे पहले जरूरी होता है सामने वाले साथी के मन में अपनी अच्छी छवि बनाना। अक्सर ऐसा होता है कि रिश्ते की शुरुआत के लिए लोग प्रपोजल देते हैं लेकिन उनके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया जाता है। ऐसा इस वजह से भी हो सकता है कि शायद जिसे लड़की को आप प्रपोज कर रहे हैं वह आपसे इम्प्रेस नहीं होती हैं। इसलिए उनके साथ रिलेशनशिप में नहीं आना चाहते है। ऐसे में अगर आप भी किसी को पसंद करते हैं और प्रपोज करने की तैयारी में हैं तो पहले उनके मन मस्तिष्क में अपने लिए एक अच्छी छवि बना लें। किसी लड़की को इम्प्रेस करना मुश्किल नहीं होता लेकिन आपकी कुछ बातें उनकी नजरों में आपकी छवि बिगाड़ सकती हैं। चलिए जानते हैं लड़की को इम्प्रेस करते समय कौन सी गलती आपको नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
लड़की को इम्प्रेस करने के टिप्स - फोटो : Pixabay
नशा भूल जाएं

अधिकतर लड़कियों को नशा करने वाले लड़के पसंद नहीं होते हैं। खासकर जब आपकी उनसे शुरुआती मुलाकात होती है और आप लड़की के सामने ही सिगरेट या शराब पीते हैं तो आपका इम्प्रेस पहली बार में ही गिर जाता है। अगर आप सीरियस रिलेशनशिप में आना चाहते हैं तो उसके पहले ही इन आदतों को छोड़ दें।
विज्ञापन

3 of 5
लड़की को इम्प्रेस करने के टिप्स - फोटो : Pixabay
गलत भाषा पर हो नियंत्रित

अक्सर लड़के बात बात पर अपशब्द का इस्तेमाल करते हैं। लड़कियों के सामने अपशब्दों का इस्तेमाल या वल्गर बात नहीं करना चाहिए। उन्हें इस तरह की भाषा पसंद नहीं होती है। ऐसे में लड़की के सामने शब्दों का सही से चयन करें।

4 of 5
लड़की को इम्प्रेस करने के टिप्स - फोटो : istock
गुस्से पर करें कंट्रोल

अगर आप अक्सर गुस्सा करते हैं या आपका नेचर झगड़ालू है तो अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीख लें। लड़कियों के सामने लड़ने झगड़ने व गुस्सा करने से आपसे वह डर भी सकती हैं या रिश्ते में आने को तैयार नहीं होना चाहतीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़की को इम्प्रेस करने के टिप्स - फोटो : Pixabay
गंदगी न रखें

लड़कियों को नीट क्लीन लड़के पसंद होते हैं। अगर आप खुद भी गंदे रहते हैं या अपने घर व कमरे की सफाई नहीं करते तो लड़की आपके साथ रिलेशनशिप में आने से कतरा सकती है। ऐसे में साफ सफाई का भी ध्यान रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें