फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपका बेस्टफ्रेंड करने लगा है आपसे प्यार, ये 7 बातें आपके आएंगी काम

Mon, 29 Jul 2019 10:33 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रिश्ता
बहुत बार ऐसा होता है कि आपका बेस्टफ्रेंड आपके प्यार में पड़ जाता है। लेकिन आपके मन में उसके लिए ऐसी कोई भावना नहीं है तो इस परिस्थिति में समझ में नही आता कि उसे कैसे समझाएं कि आप उससे प्यार नहीं करते हैं या करती हैं। क्योंकि इस तरह की सिचुएशन में गुस्सा करने या फिर बहस करने से आपकी दोस्ती में दरार आ सकती है और आप अपने सबसे अच्छे दोस्त को हमेशा के लिए खो सकते हैं। इन तरीकों से आप अपने दोस्त को नाराज किेए बिना समझा सकते हैं कि आप उससे प्यार नहीं करते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
ईमानदार रहें
जब भी कभी आपके सामने दोस्त ऐसी किसी तरह की भावनाओं को जाहिर करें तो तुरंत ही उसे ये समझा दें कि आप के मन में उसके लिए प्यार वाली भावना नहीं हैं। उसे इस बात का एहसास कराएं कि आप उससे केवल दोस्ती रखना चाहती या चाहते हैं और कुछ नहीं। साथ ही जब ये बात कहें तो गुस्से या बेरुखी में न कहें बल्कि प्यार से समझाएं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
long distance relationship
झेंप महसूस न करें
ऐसी स्थिति में आपका शर्म या झेंप महसूस करना लाजिमी है। हो सकता है कि आपके इंकार से वो नाराज हो। कारण चाहे जो हो लेकिन आपको सामन्य रहने की कोशिश करनी चाहिए। दोस्तों के समूह में या कहीं भी उसको अनदेखा न करें। जब भी मुलाकात हो तो सामान्य बर्ताव करें।
 

4 of 7
relationship
सीमाओं का रखें ध्यान
जब भी किसी लड़के लड़की के बीच दोस्ती हो तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपका व्यवहार संयत हो। अपने दोस्त के साथ कोई ऐसा बर्ताव न करें कि उसे गलतफहमी  हो जाए। उदाहरण के लिए साथ घूमने के लिए किसी ऐसी जगह का चुनाव न करें जहां केवल कपल जाते हों या फिर बात करने के लिए किसी भी समय फोन न करें क्योंकि दोस्तों के साथ बात करने का भी एक समय होता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
relationship
अन्य दोस्तों से बात करने को कहें
अगर आपका दोस्त नहीं मान रहा है या रही हैं और लगातार आपको मनाने की कोशिश कर रही है तो इस बारे में किसी कॉमन दोस्त से बात करें। लेकिन उसी दोस्त को चुने जो आपकी बातों को समझें और उसे भी समझाएं। हो सकता है कि उस दोस्त की बात उसकी समझ में आ जाए।
 
विज्ञापन

6 of 7
Friends
बातों को न फैलाएं
कोई दोस्त आपसे प्यार करता है और अपनी भावनाओं का इजहार करना है तो इसका यह मतलब नहीं कि आप अपने दूसरे दोस्तों को इस बारे में बताएं। ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप इस बात को दो लोगों के बीच ही रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
relationship
इस बात का पछतावा न करें
किसी दोस्त ने आपके सामने प्यार का इजहार किया और आपने उसे इंकार कर दिया है तो इस बात का कोई मलाल न रखें। इन सब बातों से उबरने के लिए जरूरी है कि कुछ व्यक्तिगत स्पेस रखें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें