sanjay dutt
अपने और रिचा के रिश्ते के बारे में संजय ने कहा था, 'जब उसे कैंसर नहीं हुआ था तभी से वो कहती रहती थी कि मुझे भारत से नफरत है । मुझे यहां नहीं रहना। न्यूयॉर्क में मेरे पापा ये हैं वो हैं... और ना जाने क्या-क्या...'। वो हमेशा मुझसे कहती थी, 'तुम्हारा काम मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। तुम रात 10 बजे तक क्यों काम करते हो। 8 बजे तक घर क्यों नहीं आ जाते । देखिए, वो भी एक एक्ट्रेस रह चुकी थी। उसे पता था कि फिल्म इंडस्ट्री में कैसे काम होता है। लोगों को लगता था कि हमारे रिश्ते में इसलिए दूरियां आईं क्योंकि वो बीमार हो गई थी। जबकि मुझे लगता है कि उसकी बीमारी हमें और करीब ले आई थी लेकिन उसके परिवार ने सब खराब कर दिया।'