फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरेंट्स को लव मैरेज के लिए मनाना चाहते हैं, ये टिप्स करेंगे मदद

Mon, 18 Jul 2016 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Getty Images
अपनी पसंद की शादी करना आज के जमाने में बहुत कठिन काम है। अधिकतर मां-बाप यही चाहते हैं कि वो अपने बच्चों की शादी अपनी मर्जी से करें। ऐसी स्थिति में पैरेंट्स को मनाना बहुत कठिन हो जाता है। लेकिन आप परेशान न होइए, इन तरीकों से आप अपने माता-पिता को लव मैरेज के लिए मना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
सबसे पहले तो अपने प्यार को अच्छे दोस्त का नाम देकर अपने घर वालों से मिलवाइए। जिससे आपके माता पिता उनसे घुल मिल जाएं। जब वो उन्हें पसंद करने लगे तब उन्हें अपने मन की बात बता दीजिए।
विज्ञापन

3 of 8
अपने पैरेंट्स को उन रिश्तेदारों और दोस्तों से दूर रखने की कोशिश करें जो आपके लव मैरेज के खिलाफ उन्हें भड़काते हों।

4 of 8
पैरेंट्स से बातचीत के दौरान बीच-बीच में अपने पार्टनर की तारीफ भी करते रहें। शायद इससे ही आपके घर वालों को आपकी पसंद का हिंट मिल जाए।
विज्ञापन

5 of 8
अपनी पसंद के बारे में घर के उस सदस्य से बात करें जो आपकी बात समझ सके। वो सदस्य आपके लव मैरेज की बात आपके पैरेंट्स को मानने में आपकी मदद करेगा। 
विज्ञापन

6 of 8
अगर आपके पैरेंट्स सब कुछ जानते हुए भी तैयार न हो रहे हों, तो उन्हें कुछ सफल लव मैरेज का उदाहरण दे। क्या पता इससे ही उनका मन बदल जाए।
विज्ञापन

7 of 8
अपने घर वालों को समझाइए कि आप अपने पार्टनर को क्यों प्यार करते हैं। उनकी खूबियों के बारे में घर वालों को बताइए। उन्हें बताइए कि आपके लाइफ पार्टनर में जो खूबी होनी चाहिए, वो सब उनमें मौजूद है।
विज्ञापन

8 of 8
अपने पैरेंट्स को समझाएं कि आप दोनों अपने रिश्ते को बखूबी समझते हैं। किसी कपल के बीच जो अंडरस्टैंडिंग होनी चाहिए वो आपके बीच है जो अब किसी दूसरे के साथ नहीं हो सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें