फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: शादी के लिए लाइफ पार्टनर से मिलने जाना है तो इन बातों का रखें ध्यान

Sun, 05 Jan 2025 01:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहली मुलाकात सिर्फ एक अवसर है अपने होने वाले पार्टनर को और अच्छे से समझने का। इसलिए इस दौरान बिना किसी दबाव के खुलकर बात करें। विश्वास, समझ, और पारस्परिक सम्मान पर आधारित रिश्ते की नींव मजबूत होती है।
 
विज्ञापन
1 of 7
शादी से पहले होने वाले लाइफ पार्टनर से मिलने जाना है तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
Relationship Tips: शादी का दिन लड़की के साथ-साथ लड़के के लिए भी काफी खास होता है। इस दिन के बाद से दोनों की जिंदगी एकदम से बदल जाती है। जिन कपल्स की लव मैरिज होती है, वो तो पहले से एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होती, दिक्कत आती है उन लोगों के सामने, जिनकी अरैंज मेरिज होनी है।

दरअसल, भारत में आज भी परिवार के सदस्य अपने बच्चों के लिए पार्टनर का चयन करते हैं। परिवार की सहमति मिलने के बाद होने वाले दूल्हा और दुल्हन को शादी से पहले एक-दूसरे को जानने का अवसर दिया जाता है। इसके लिए सगाई पक्की करने से पहले उन्हें मिलवाया जाता है। इस दौरान वो एक-दूसरे को जानने की कोशिश करते हैं।

यदि आप भी जल्द ही अपने होने वाले पार्टनर से पहली बार मिलने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। कहीं ऐसा न हो कि छोटी सी लापरवाही से शुरुआत में ही आपके रिश्ते में खटास आ जाए। 
विज्ञापन

2 of 7
दिखावा न करें - फोटो : Adobe stock
दिखावा न करें

पहली बार होने वाले पार्टनर से मिलने के दौरान शुरुआत में थोड़ा नर्वस महसूस करना सामान्य है, लेकिन कोशिश करें कि आप स्वाभाविक और अपने असली रूप में रहें। किसी तरह का दिखावा न करें और ईमानदारी से खुद को सामने रखें। अगर माहौल हल्का-फुल्का है, तो हंसी-मजाक करें, लेकिन ध्यान रखें कि यह सीमाओं में रहे। इससे दोनों को एक-दूसरे के साथ सहज महसूस करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 7
साफ कपड़े पहनें - फोटो : Adobe stock
सही हो बॉडी लैंग्वेज

पहला इम्प्रेशन बहुत मायने रखता है। साधारण और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। अपने व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें। मुलायम और सजीव भाषा में बातचीत करें। मुस्कराना और अच्छा बॉडी लैंग्वेज भी एक अच्छा इम्प्रेशन बना सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा ओवर कॉन्फिडेंट भी न रहें। 

4 of 7
किसी दबाव में न आएं - फोटो : istock
किसी दबाव में न आएं

 शादी से पहले आपको पार्टनर से मिलने का मौका मिल रहा है, तो कोशिश करें कि आप सहज और आरामदायक महसूस करें। इसके साथ ही सामने वाले की सजहता पर भी ध्यान दें। उनसे जरूर इस बारे में पूछें कि कहीं वो किसी दबाव में तो शादी के लिए हां नहीं कर रहे। शादी के बारे में जल्दी कोई बड़ा फैसला लेने की जल्दी न करें, और बिना दबाव के एक-दूसरे को जानने की कोशिश करें।
 
विज्ञापन

5 of 7
पार्टनर की बातों को सुनें - फोटो : iStock
पार्टनर की बातों को सुनें

बातचीत का वक्त दोनों के विचारों, भावनाओं, और नजरियों को समझने का होता है। इसलिए पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें और समझने की कोशिश करें। यह रिश्ते की नींव मजबूत बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन

6 of 7
सवाल पूछने का तरीका हो सही - फोटो : Adobe stock
सवाल पूछने का तरीका हो सही

मुलाकात के दौरान सवाल पूछते समय विनम्र और सावधान रहें। ऐसा सवाल न पूछें जो पार्टनर को असहज महसूस कराए। आप सामान्य बातों से शुरुआत कर सकते हैं जैसे कि उनके शौक, परिवार, शिक्षा, या करियर के बारे में। कभी भी पहली ही बार में उनके पर्सनल सवाल न पूछें। अगर आपको पार्टनर पसंद आता है, तो भी शांत और संयमित रहना बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीमाओं का सम्मान करें - फोटो : istock
सीमाओं का सम्मान करें

हर किसी की अपनी व्यक्तिगत सीमाएं होती हैं। ऐसे में पहली मुलाकात के दौरान पार्टनर की सीमाओं का आदर करें और किसी भी स्थिति में उनका उल्लंघन न करें। अगर पार्टनर किसी विषय पर बात नहीं करना चाहता, तो उसे सम्मान दें। शादी से पहले यह जानना जरूरी है कि दोनों के विचार जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर कैसे हैं—जैसे करियर, बच्चों के बारे में विचार, जीवनशैली, धर्म, और पारिवारिक जिम्मेदारियां। इससे आपको समझने में मदद मिलेगी कि क्या आपके दृष्टिकोण मेल खाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें