Parenting Tips: बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए माता-पिता की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास के लिए सही देखरेख और पोषण जरूरी है। शुरुआत गर्भावस्था से ही हो जाती है। बच्चे के विकास की नींव गर्भावस्था के समय ही रखी जाती है। मां को संतुलित आहार, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। सकारात्मक सोच और तनाव मुक्त जीवन बच्चे के मानसिक विकास और स्वस्थ रूप से प्रसव में सहायक होती है।
हालांकि बच्चे के जन्म के बाद उसके शारीरिक विकास, जैसे स्वस्थ शरीर, लंबाई बढ़ाने, मांसपेशियों की मजबूती आदि का खास ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही बच्चा का मानसिक विकास भी उम्र के मुताबिक धीमी गति से न हो, इसका भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है। ऐसे में आइए जानते हैं कि संपूर्ण विकास के लिए किस आयु से बच्चे की देखभाल पर ध्यान दिए जाने की जरूरत होती है, ताकि अपनी उम्र के हिसाब से उसकी हाइट भी कम न हो और वह अन्य बच्चों की तुलना में छोटा न रह जाए।