शादी पर हमारे आगे की पूरी जिंदगी टिकी होती है। पार्टनर के रूप में एक गलत फैसला आपकी पूरी जिंदगी बदल कर रख देता है। ऐसे में अगर आप शादी करने जा रहे हैं तो अपने लाइफ पार्टनर को इन कसौटियों पर परखना बहुत जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : Getty Images
आलसीपन-
शादी से पहले ये जरूर परख लें कि आपका पार्टनर कहीं आलसी तो नहीं है। आलसी लोग हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे लोगों से बचना ही ठीक है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : getty images
झूठ बोलना-
अगर आपका भावी पार्टनर हर बात में झूठ बोलता हो तो ऐसे इंसान से शादी न ही करें तो बेहतर। जो आपसे शादी से पहले ही झूठ बोल रहा है, शादी के बाद तो पता नहीं क्या करेगा।
4 of 6
बदलने की बात-
अगर आपका भावी पार्टनर हर समय कहता है कि आपको अपने में बदलाव लाने की जरुरत है तो ऐसे इंसान से भी दूरी बना लें। बुरी आदतों में बदलाव के लिए कहना तो ठीक है मगर हर चीज में बदलाव की मांग कुछ ज्यादा ही हस्तक्षेप है।
विज्ञापन
5 of 6
सम्मान न देना-
किसी भी रिश्ते में सम्मान की बड़ी अहमियत होती है। अगर आपका भावी पार्टनर अभी आपका सम्मान नहीं करता तो वो आगे कभी भी आपका सम्मान नहीं कर पाएगा।
आर्थिक स्थायित्व-
जीवन जीने के लिए पैसा जरूरी चीज है। आप ये जरूर परख लें कि आपके भावी पार्टनर की आर्थिक स्थिति कैसी है। विपरीत परिस्थितियों में क्या वो आपका बोझ उठा पाएगा या नहीं।