फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Choosing Baby Name: बच्चे का नाम रखते समय न करें ये गलतियां, वरना जीवनभर पड़ेगा पछताना

Sun, 01 Dec 2024 12:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बच्चों के नाम चुनते समय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नाम ऐसा हो जो सकारात्मक, सरल और अर्थपूर्ण हो। यहां कुछ बातें बताई जा रही हैं, जिनका ध्यान आपको बच्चे के नामकरण के समय रखना है। 
 
विज्ञापन
1 of 7
बच्चे का नाम रखते समय न करें ये गलतियां - फोटो : Adobe stock
Tips For Choosing Baby Name: जब भी किसी घर में बच्चा पैदा होता है, तो वो अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। बच्चे के आने से पूरा घर खुशियों से झूम उठता है। उसके आने से पहले ही लोग खूब सारी तैयारी करते हैं। बच्चे के आगमन के बाद सबसे खास चीज होती है उसके लिए नाम का चयन करना। इसके लिए नवजात के परिवार का हर व्यक्ति काफी मेहनत करता है।

कई बार भावनाओं में बहकर हम बच्चों के नाम ऐसे रख देते हैं, जिनकी वजह से बच्चे को जिंदगी भर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि हम यहां आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको बच्चे का नामकरण करते वक्त रखना है। 
विज्ञापन

2 of 7
बहुत कठिन उच्चारण वाले नाम - फोटो : Adobe Stock
बहुत कठिन उच्चारण वाले नाम

अक्सर हम बच्चों का नाम ऐसा रख देते हैं, जिसका उच्चारण काफी कठिन होता है। कठिन उच्चारण वाले नाम बच्चे को स्कूल, दोस्तों और समाज में परेशानी में डाल सकते हैं। कई बार कठिन उच्चारण की वजह से ही उनका नाम बिगड़ जाता है। ऐसे में हमेशा नाम ऐसा हो जो आसानी से बोला और समझा जा सके। 
विज्ञापन

3 of 7
लंबे नाम रखना - फोटो : अमर उजाला
लंबे नाम रखना

नाम हमेशा छोटा और सरल सा ही होना चाहिए। जिससे नाम आसानी से लिया जा सकते। ज्यादा लंबे नाम लिखने और याद रखने में कठिन हो सकते हैं।  

4 of 7
नाम का अर्थ हो सही - फोटो : Adobe stock
नाम का अर्थ हो सही

नाम का अर्थ हमेशा सकारात्मक और प्रेरणादायक होना चाहिए। नकारात्मक या अशुभ अर्थ वाले नाम बच्चे के व्यक्तित्व पर असर डाल सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिसका जैसा नाम होता है, उसका व्यक्तित्व भी उसी प्रकार का होता है। 
विज्ञापन

5 of 7
मजाक उड़ाने वाले नाम - फोटो : Freepik.com
मजाक उड़ाने वाले नाम

बच्चों को घर में अलग-अलग प्यार भरे नामों से बुलाया जाता है। ऐसे में ध्यान रखें कि घर का नाम भी ऐसा न हो, जिसे लेकर बच्चे का मजाक बनाया जा सके। यह उनके आत्मसम्मान को प्रभावित कर सकता है।  
विज्ञापन

6 of 7
पुराने या अप्रचलित नाम - फोटो : Instagram
पुराने या अप्रचलित नाम

बहुत पुराने या आज के समय में असामान्य लगने वाले नाम बच्चों को असहज कर सकते हैं। इससे बच्चों का आत्मविश्वास भी कम होता है। इसलिए समय और ट्रेंड को देखते हुए ही नाम का चयन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बहुत सामान्य नाम - फोटो : Adobe stock
बहुत सामान्य नाम

कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो कि बहुत ही कॉमन होते हैं। ऐसे नामों से आपको बचना चाहिए। नाम बच्चे की पहचान है। ऐसे में यदि उसका नाम कॉमन सा होगा तो उसे हर जगह दो से तीन लोग अपने नाम के मिल ही जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें