फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में बॉस के साथ अच्छे रिश्ते बनाने से काम होगा आसान

Tue, 08 Mar 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : getty images
ऑफिस में अपने बॉस के साथ रिश्ते अच्छे न हों औऱ खिटपिट बनी रहे तो काम कना मुश्किल हो सकता है। साथ ही किसी दूसरी संस्थान में जाने पर हो सकता है आपका बॉस आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर दे। इसलिए बेहतर है उसके साथ मीठे रिश्ते बना कर रखें। इसके लिए सबसे जरूरी है समय पर अपना काम करना। उन्हें अहसास दिलाइए कि आप वक्त पर काम खत्म कर सकते हैं। एक्सट्रा काम भी दिया जाए तो आप पूरी जिम्मेदारी से करेंगे।
विज्ञापन

बॉस से अच्छे रिश्ते बना कर रखने से बेहतर होगा काम

2 of 9
- फोटो : getty images
कुछ बॉस आपसे बस मतलब भर की जानकारी लेना चाहते हैं तो कुछ को छोटी सी छोटी बात भी जाननी होती है। कुछ ऐसे होते हैं जो आपकी बात चैन से सुनेंगे तो कुछ को सिर्फ अपनी बात मनवानी होती है। कुछ आपके साथ दोस्त या परिवार के सदस्य जैसा व्यवहार करेंगे तो कुछ बिलकुल प्रोफेशनल। जरूरी है कि आप पहले ये समझ लें कि आपका बॉस इनमें से किस तरह का है। उसके साथ वैसे ही रिश्ते बनाएं।
विज्ञापन

बॉस से अच्छे रिश्ते बना कर रखने से बेहतर होगा काम

3 of 9
- फोटो : getty images
आपको दिए गए कोई भी अलग से काम को मना करने की गलती न करें। आपके बॉस को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आप काम करने से बचना चाहते हैं। अगर वो काम आपके क्षेत्र का नहीं है या आप उससे खुश नहीं है, तो अलग से जाकर अपने बॉस से बात करें। अगर उसमें सुधार नहीं किया जा सकता तो उसे स्वीकर कर लें या कहीं और नौकरी ढूंढ लें।

बॉस से अच्छे रिश्ते बना कर रखने से बेहतर होगा काम

4 of 9
- फोटो : getty images
पहले ही समझ लें कि आपके बॉस को बात करने का कौन सा जरिया सबसे सही लगता है। यानी वे ईमेल से बात करना बेहतर समझते हैं या फोन कॉल या कोई मीटिंग। ऐसा न हो, आप जब चाहें बेधड़क उनके केबिन में घुसे जा रहे हैं। इससे आपके बारे में गलत राय बन सकती है। बिना उन्हें पहले से जानकारी दिए टपक न पड़ें, बॉस का ध्यान बंग हो सकता है। 
विज्ञापन

बॉस से अच्छे रिश्ते बना कर रखने से बेहतर होगा काम

5 of 9
- फोटो : getty images
कोई भी बॉस किसी भी चीज या गलती पर आपके बहाने सुनना पसंद नहीं करता, इसलिए ऐसा करने से बचें। ये आपकी जिम्मेदारी है आपको दिए काम को पूरा करने की। अगर वो पूरा नहीं हो पाया तो आपकी गलती है, इसमें कोई बहाना नहीं चलेगा। साथ ही बॉस का मूड खराब है तो उसे अपने पर हावी न होने दें, आप कूल रहें।
विज्ञापन

बॉस से अच्छे रिश्ते बना कर रखने से बेहतर होगा काम

6 of 9
- फोटो : getty images
अच्छा रहेगा अगर आप उम्मीद से थोड़ा ज्यादा औऱ अच्छा काम करेंगे। जितना आपको दिया जाए, उतना कर देना भऱ काफी नहीं। खउद से समजिए कि उसके अलावा औऱ क्या क्या किया जा सकता है।
विज्ञापन

बॉस से अच्छे रिश्ते बना कर रखने से बेहतर होगा काम

7 of 9
- फोटो : getty images
अपने बॉस से फीडबैक जरूर मांगे। ज्यादातर बॉस खुद भी फीडबैक दे देते हैं लेकिन अगर वे नहीं देते तो उनसे पूछिए कि आप कैसा काम कर रहे हैं या उन्हें कैसा लगा। उसके बाद बताई गई कमियों को सुधारने की कोशिश करें।

बॉस से अच्छे रिश्ते बना कर रखने से बेहतर होगा काम

8 of 9
- फोटो : getty images
जरूरी नहीं कि आपका बॉस आपसे हंस कर बात करता है तो आप उसे अपना बेस्टफ्रेंड ही बना लें। अपनी हर निजी बात उससे शेयर करना गलत होगा। दोनों के बीच एक सीमा होनी चाहिए।
विज्ञापन

बॉस से अच्छे रिश्ते बना कर रखने से बेहतर होगा काम

9 of 9
- फोटो : getty images
छुट्टी लेने से पहले जानकारी देना न भूलें। ये नहीं कि चार दिन की छुट्टी पर जाने से एक दिन पहले बता रहे हैं। पहले से बता देने से आपके बॉस को भी उस हिसाब से काम को बांटने में मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें