फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तरीके आपके सीक्रेट ऑफिस रोमांस को राज ही रहने देंगे

Mon, 07 Mar 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : getty images
ऐसा तो आपके ऑफिस में भी होता होगा कि कोई लड़का-लड़की चुपके चुपके नैन मटक्का करते होंगे और किसी न किसी नजर पड़ ही जाती होगी। या कहीं आप खुद ही तो ऐसा करते पकड़े नहीं गए? अगर ऐसा है तो जरा संभल कर रोमांस मारिए, वरना नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। देखिए, ऑफिस में प्यार मोहब्ब्त करते वक्त क्या बातें ध्यान में रखनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : getty images
एक दूसरे को इग्नोर मार दीजिए। अरे हमेशा के लिए नहीं, बस दूसरों के सामने। ऐसे एक्टिंग करिए जैसे आपको आपके साथी के होने से फर्क ही नहीं पड़ता। वैसे ये तरीका आपके रिलेशनशिप में और एक्साइटमेंट जगाएगा।
विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : getty images
जब लोगों को अपने पार्टनर के बारे में गॉसिप करते देखें तो आप भी उसमें शामिल हो जाएं। इसी बहाने आपको पता चलता रहेगा कि लोग आपके साथी के बारे में क्या सोचते हैं। लेकिन जरा ध्यान से, कहीं ऐसा न हो अपने साथी की वकालत करने बैठ जाएं और लोगों को शक हो जाए।

4 of 13
- फोटो : getty images
ध्यान रखिए प्यार इतना भी न उमड़ उमड़ कर बाहर आने लगे के सबको पता चल जाए। एक दूसरे को देख कर मुस्कुराते रहने, शर्माने या देर देर तक आंखों में आंखें डाल कर निहारते रहने से आप मुश्किल में पड़ जाएंगे। अक्सर खाली बैठे आपके सहकर्मी इसी बात की ताक में रहते हैं कि दूसरा क्या कर रहा है।
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : getty images
लोग आपकी लाइफ में ज्यादा रुचि दिखाने लगेंगे अगर उन्हें पता चला कि आप सिंगल हैं। इसलिए अक्सर अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते रहें, लेकिन ये न पता चलने पाए कि आप उसी की बात कर रहे हैं जो आपके ऑफिस में सामने वाली सीट पर बैठता है।
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : getty images
चाहें तो प्यार में तड़का लगाने के लिए अपने गुपचुप प्रेमी के साथ थोड़ा सा झगड़ा भी कर सकते हैं। इतना भी सीरियस मत हो जाइएगा कि वाकई में आपके रिश्ते में दरार आ जाए। वो तो बस दूसरों के सामने नाटक करने के लिए लड़ना है। आपस में पहले से ही तय कर लीजिएगा न, कि किस बात पर लड़ेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : getty images
आप और आपके प्रेमी, साथ ऑफिस आने-जाने की गलती तो बिलकुल मत करिएगा। ऐसा ही लगना चाहिए जैसे वो भी आपके लिए बस एक कलीग हैं।

8 of 13
- फोटो : getty images
पहले से ही उस शर्मीली मुस्कान के लिए बहाना तैयार रखिएगा जो आपको उस वक्त आएगी जब आपका साथी चुपके से आपको देख कर आंख मार देगा। बहाने की जरूरत तब पड़ेगी जब बगल में बैठा आपका दोस्त पूठ बैठेगा ''क्या हुआ, क्यों मुस्कुरा रहे हो?'' 

9 of 13
- फोटो : getty images
ऑफिस में किसी चीज को लेकर बहस या चर्चा हो तो अपने प्रेमी का पक्ष लेकर ये जाहिर मत करिएगा कि आपके दिल में उसके लिए खास जगह है। या तो चुप रह जाइए या अपना खुद का मत रखिए।

10 of 13
- फोटो : getty images
और अगर आपके ऑफिस में ऐसा कोई कमरा या कोना है जहां आप चुपके से अपने प्रेमी के साथ पप्पियां झप्पियां करते हों तो जरा ध्यान रखिएगा। ऐसे कोने राज खोल डालेंगे आपके अफेयर का।

11 of 13
- फोटो : getty images
ऑफिस पार्टी में मुफ्त की शराब मिले तो किसे अच्छी नहीं लगती। लेकिन बेहतर रहेगा अगर आप उस पार्टी में टल्ली न हो। वरना अपने साथी को देख कर 'जरा सा झूम लूं मैं' गाना शुरू कर देंगे और फिर आपके साथियों के सामने सारे भेद खुल जाएंगे।

12 of 13
- फोटो : getty images
कहीं बाहर डेट पर जाने से पहले भी सोच लें कि जगह ऐसी न हो कि ऑफिस के लोग मिल जाएं। किसी ने देख लिया तो आपके पास खुद को मासूम साबित करने के लिए कोई जवाब नहीं होगा।
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : getty images
सबसे जरूरी बात, कोई और अगर आपके साथी के साथ फ्लर्ट करे तो प्लीज जलिएगा नहीं। अपने इमोशन पर थोड़ा संयम रखें। आप चाहें तो मजाक में उस इंसान को टोक सकते हैं लेकिन वीर योद्धा बन कर अपनी गर्लफ्रेंड या ब्वायफ्रेंड को दुश्मनों से बचाने जैसा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें