फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी संजय दत्त के प्यार में पागल थीं टीना मुनीम, कई धोखे खाने के बाद थामा था अनिल अंबानी का हाथ

Mon, 11 Feb 2019 03:22 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
anil ambani tina munim
अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली टीना मुनीम आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। टीना मुनीम को बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था। महज 21 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म 'देस परदेस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्मों से ज्यादा वह अपनी खूबसूरती और लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं। संजय दत्त संग उनके अफेयर के चर्चे भी काफी गूंजे थे।
विज्ञापन

2 of 11
संजय दत्त और टीना मुनिम
1981 में फिल्म 'रॉकी' में संजय और टीना मुनीम ने साथ में काम किया। इसी फिल्म के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और ये मोहब्बत में बदल गई। हर तरफ दोनों के रोमांस के चर्चे थे, लेकिन संजय की नशे और ड्रग की लत ने इनके रिश्ते पर ग्रहण लगा दिया।
विज्ञापन

3 of 11
sanjay dutt tina ambani
टीना मुनीम संजय दत्त के ड्रग्स लेने की लत से काफी नाराज रहती थीं। दिन-ब-दिन संजय नशे की गिरफ्त में घिरते जा रहे थे। यही वजह थी जिसने टीना मुनीम को संजय से दूर जाने के लिए मजबूर कर दिया।

4 of 11
tina munim
इसके बाद टीना मुनीम की जिंदगी में राजेश खन्ना की एंट्री हुई। खबरों की मानें तो टीना सालों तक उनके साथ रहीं। वह चाहती थीं कि काका उनसे शादी कर लें, लेकिन राजेश इसके लिए तैयार नहीं थे। दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और शायद टीना मुनीम की जिंदगी में अनिल अंबानी का आना ही लिखा था।
विज्ञापन

5 of 11
tina munim
टीना मुनीम और अनिल अंबानी की लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं। अनिल को पहली नजर में प्यार हो जाना फिर टीना मुनीम को मनाना, घरवालों का मना करना और इन सारे उतार चढ़ाव के बाद दोनों का प्यार मुकम्मल हो गया।
विज्ञापन

6 of 11
Tina Ambani
अनिल ने एक शादी में जब टीना को पहली बार देखा था तभी वह उन पर अपना दिल हार बैठे थे। एक इंटरव्यू के दौरान अनिल ने बताया था कि उन्होंने एक शादी में टीना को पहली बार देखा और वह उनके प्यार में पागल हो गए थे। टीना मुनीम ने पार्टी में ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी और वह वहां सबसे खूबसूरत लग रही थीं। इसके बाद दोनों की अमेरिका में एक बार नॉर्मल मुलाकात हुई।
विज्ञापन

7 of 11
anil ambani tina munim
अनिल टीना से मिलने के बहाने ढूंढते रहते थे और टीना मुनीम उन्हें नजरअंदाज कर रही थीं। आखिरकार दोनों की मुलाकात हुई और इस दौरान टीना मुनीम अनिल की सादगी देखकर उनसे काफी इम्प्रेस हुईं। अनिल तो पहले से ही टीना के प्यार में दीवाने थे और इस मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

8 of 11
anil ambani tina munim
अनिल ने जब टीना मुनीम के बारे में अपने परिवार को बताया तो उनके घर पर सभी इस रिश्ते के खिलाफ थे। दरअसल उनके घर में कोई नहीं चाहता था कि उनके घर में कोई एक्ट्रेस बहू बनकर आए। इसके बाद अनिल ने घरवालों के दबाव में आकर टीना से दूरी बना ली थी।

9 of 11
anil ambani tina munim
टीना मुनीम बॉलीवुड की दुनिया को छोड़कर इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई करने लगीं। दोनों में लगभग चार साल तक बात नहीं हुईं। अनिल के घर में उनके लिए अच्छे-अच्छे रिश्ते आ रहे थे, जिसे वह लगातार मना कर रहे थे। एक इंटरव्यू में अनिल ने बताया था कि उनके लिए वो वक्त बहुत मुश्किल और दर्दभरा था। एक इत्तेफाक था कि दोनों फिर एक दूसरे के करीब आ गए।

10 of 11
anil ambani tina munim
साल 1989 में लॉस एंजिलिस में भूकंप आया था। अनिल को मालूम हुआ कि टीना मुनीम भी वहीं हैं। उन्होंने जैसे तैसे टीना मुनीम का नंबर निकाला और उनका हाल लेने के लिए उन्हें फोन किया। इसके बाद दोनों की एक बार फिर बातचीत शुरू हो गई।
विज्ञापन

11 of 11
tina munim
अनिल ने फिर अपने घर पर टीना संग रिश्ते की जिद्द रखी और आखिरकार अनिल अंबानी की जिद के आगे परिवार को घुटने टेकने पड़े। इसके बाद टीना मुनीम भारत वापस आईं और 1991 में दोनों के परिवार की रजामंदी के साथ अनिल और टीना मुनीम की शादी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें