फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मामले में औरतों से मात खा जाते हैं मर्द, वजह बड़ी खास

Mon, 25 Jul 2016 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की औसत उम्र ज्यादा देखी जाती है। इसका कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे। अब वैज्ञानिकों ने इसकी वजह खोज निकाली है।
विज्ञापन

2 of 5
एक अध्ययन के अनुसार महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता पुरुषों के मुकाबले धीरे कमज़ोर होती है और उनकी लंबी आयु की यही वजह होती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतिरोधक क्षमता ही किसी संक्रमण और अन्य बीमारियों से शरीर की रक्षा करती है लेकिन जब यह ठीक से काम न करे तो बीमारियों की वजह भी बनती है।

4 of 5
टोक्यो मेडिकल और डेंटल यूनिवर्सिटी के एक शोध में 20 साल से 90 साल की उम्र के बीच के 356 स्वस्थ पुरुषों और महिलाओं के खून के नमूनों की जांच की गई। इस शोध में देखा गया कि पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही उम्र के साथ-साथ प्रति व्यक्ति सफेद रक्त कोशिकाओं में गिरावट देखी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोध के नतीजों से ये पता चलता है कि महिलाओं में इन मापदंडों में धीमी रफ्तार से गिरावट देखी गई, जबकि पुरुषों में इस बात की पुष्टि हुई कि उनके मामले में ये रफ्तार तेज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें