फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो भूलकर भी ना बोलें ये 3 शब्द, हो सकता है पछतावा

Wed, 04 Dec 2019 01:55 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship - फोटो : Pixabay
 लाइफ में पहली बार किसी का साथ मिलना खुशकिस्मती की बात होती है। प्यार का अहसास होता भी ऐसा है कि जब इजहार ना किया जाए तब तक मन बेचैन रहता है। अपने अहसास के साथ कोई पार्टनर अपने जीवन के साथी को चुन लेना चाहता है। ऐसे में पहली बार  डेट सभी के लिए खास होती है। जाहिर है आप एक्साइटेड होते हैं और हल्का सा नर्वस भी होते हैं लेकिन... अगर आप अपनी लाइफ में पहली  बार किसी के साथ डेट कर रहे हैं तो ये तीन शब्द कभी न बोलें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ये तीन शब्द ऐसे हैं जो लड़का और लड़की दोनों को ही पहली डेट पर नहीं बोलने चाहिए। अगर कोई पहली बार मुलाकात में ये तीन शब्द कहता है तो किसी को भी सुनने में अटपटा लग सकता है बेशक, ये तीन शब्द आप दूसरी-तीसरी मुलाकत में कहेंगे तो ये उतना बुरा नहीं होगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
relationship - फोटो : pixa
जिज्ञासा हर किसी में होती है और हर कोई दूसरों के बारे में ज्यादा जानने का इच्छुक होता है। लेकिन पहली मुलाकात में अगर कोई कहे कि I Googled You यानि के मैंने आपको इंटरनेट पर खोजा था तो उस दौरान ऐसा महसूस होता है आप उस व्यक्ति के सीक्रेट्स जानने के इच्छुक है। यही नहीं यह इस बात की ओर भी संकेत करता है कि आपके रिश्ते में भरोसे की क्या अहमियत है। 

4 of 5
relationship - फोटो : pixa
जब आप किसी व्यक्ति से मुलाकात करते हैं। ऐसे में जो जानकारी उसने आपको नहीं दी है और आप वही बात उसके बारे में जानने के इच्छुक होते हैं तो धैर्य रखिए। सबकुछ एक ही बार में जानने की कोशिश बिल्कुल ना करें। अधीरता किसी भी बात के लिए अच्छी नहीं होती। रिश्ते में भरोसा एक दूसर को टाइम देने के बाद ही आता है। एक ही बार में किसी की निजी जिंदगी में उतनी तांक झांक ना करें और ना ही एक व्यक्ति के रूप में आपको ऐसा करने का अधिकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship - फोटो : pixa
किसी भी लड़के या लड़की को पहली डेट पर यह कहने की जरूरत नहीं कि आपने उन्हें गूगल किया था, या उसके बारे में सर्च किया था क्योंकि ये आपकी डेट का मजा किरकिरा कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें