फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनिफर विंगेट हैं बेहद खूबसूरत, जानिए उनके रिश्ते से जुड़ी कुछ खास बातें

Tue, 03 Dec 2019 03:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
जेनिफर विंगेट एक बार फिर दर्शकों के दिल पर राज करने के लिए तैयार है। कौन बनेगा करोड़पति के खत्म होते ही उनका शो बेहद 2 शुरू हो गया है। इस शो में वो बदला लेते नजर आएंगी। 2 दिसंबर से शुरू हुए शो में जेनिफर की एक्टिंग की लोग तारीफ करते नहीं थक रहें हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
जेनिफर बेहद खूबसूरत हैं और किरदार को बखूबी निभाती हैं। बेहद में एक साइको महिला के किरदार में नजर आने के बाद सोनी टीवी पर ही 'बेपनाह' में वो नजर आई थीं। इस टीवी शो में एक सीधी-सादी महिला के किरदार में भी वो फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुईं थीं। जेनिफर बेहद खूबसूरत हैं और 2012 में उनका नाम एशिया की 21वीं सेक्सी महिला के रूप में चुना गया था। 

 
विज्ञापन

3 of 5
बात करें अगर उनके रिलेशनशिप की तो जेनिफर ने अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर के साथ 2012 में शादी की थी। लेकिन करण सिंह ग्रोवर के व्यवहार से तंग आकर दोनों ने 2016 में तलाक ले लिया था।


 

4 of 5
जेनिफर विंगेट असल जीवन में बहुत ही खुशमिजाज किस्म की लड़की हैं और करण सिंह ग्रोवर के साथ तलाक लेने पर भारी-भरकम तलाक की रकम लेने पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने सफाई भी पेश की थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुछ दिन पहले जेनिफर के अफेयर की खबरें सहबान अजीम के साथ भी थी। सहबान अजीम 'बेपनाह' सीरियल में जेनिफर के साथ नजर आए थे। लेकिन इस रिश्ते को लेकर सहबान ने सफाई दी थी कि हम दोनों के बीच केवल दोस्ती है। फिलहाल जेनिफर इस समय सिंगल और अपने शो 'बेहद 2' में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें