हमारी जिंदगी में कोई न कोई दोस्त ऐसा होता है जिससे हम अपने दिल की हर बात शेयर करते हैं। खासकर महिलाएं अपनी जिंदगी से जुड़ी हर बात अपनी दोस्त को बताएं बिना रह ही नहीं पाती। महिलाओं का सबसे फेवरेट टॉपिक उनके पति और ब्वॉयफ्रेंड होते हैं। अक्सर ऐसा देखा गया कि मजाक-मजाक में महिलाएं अपने पतियों के बारे में ऐसे राज रखोल देती हैं, जिसका उन्हें बाद में पछतावा होता है।आइए जानते हैं पति के वो सीक्रेट जो आपको कभी किसी दोस्त से भी शेयर नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं...
विज्ञापन
2 of 4
stress couple
मनमुटाव
अक्सर देखा गया है कि जब भी कभी आपका पति से झगड़ा होता है तो पत्नी अपने परिवार वालों के सामने सारी बातें रखने लगती है। उस समय तो उन्हें सांत्वना मिल जाती है, लेकिन इसका असर उनकी शादीशुदा जिंदगी पर पड़ने लगता है। दरअसल, अगर आप पति से मनमुटाव या झगडो़ं के बारे में मायके वालों से या दोस्तों से बातें शेयर करती हैं तो हो सकता है कि उस वक्त आपको सहानुभूति मिले, आप दोनों का झगड़ा खत्म हो जाए लेकिन इससे पति की जो बुरी छवि दोस्तों और परिवारवालों के सामने बनती है वह आप चाह कर भी नहीं कर सकती जिसका सीधा असर आप दोनों के रिश्ते पर पड़ता है।
विज्ञापन
3 of 4
couple lifestyle
सैलरी
कभी भी अपने किसी दोस्त से अपने पति की सैलरी न शेयर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आज भी समाज में किसी का रुत्बा उसकी तनख्वाह और जायदाद से ही तय की जाती है।
डर, बीमारी
अगर आपके पति को किसी चीज से डर लगता है तो आपको यह बात किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। ऐसा हो सकता है कि किसी मौके पर लोग उनका मजाक बनाने लगे या फिर गलत फायदा उठाएं। इसी तरह अपने पार्टनर की किसी भी बीमारी के बारे में औरों से डिस्कस नहीं करें, वरना लोग उनसे दूरी बनाने लगेंगे और इससे आपके पति की परेशानी बढ़ सकती है।