फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Friendship Day Spl: क्यों एक लड़का-लड़की अच्छे दोस्त नहीं हो सकते, ये हैं 5 बड़े कारण

Sun, 05 Aug 2018 03:25 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
1 of 6
couple
आज फ्रेंडशिप डे के दिन दुनियाभर में लोग दोस्ती का जश्न मना रहे हैं। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो खून के रिश्तों से बढ़कर, प्यार से भी ऊपर होता है। हर किसी की जिंदगी में वो खास दोस्त होते हैं जिन्हें वो जिंदगी भर अपने साथ रखना चाहते हैं, लेकिन बात जब एक लड़का-लड़की की दोस्ती की आती है तो हर किसी की जुबां पर सबसे पहले आता है 'एक लड़का और लड़की कभी भी दोस्त नहीं हो सकते'। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यो? आइए जानते हैं वो कारण जिसकी वजह से लोग कहते हैं एक लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते।

2 of 6
couple
समाज में लोगों की सोच
आज हम भले ही 21वीं सदी में जी रहे हैं, लेकिन समाज में लड़के और लड़की की दोस्ती को लेकर लोगों की सोच वही है, या फिर ये कह सकते हैं कि लोग अपनी सोच बदलना ही नहीं चाहते हैं। अक्सर जब कभी लड़का लड़की दोस्त होते हैं, उनको साथ आते-जाते, हंसते-बोलते देखकर सभी यही कहते हैं कि 'ये लेग दोस्त नहीं जरूर उनकी दोस्ती में कुछ काला है'  

3 of 6
couple
आपको हर समय एक ही सवाल का सामना करना पड़ता है "क्या आप डेट कर रहे हैं"
आप साथ खाते है, घूमते हैं तो लोग आपको कपल मानने लगते हैं। कहीं भी जाना, साथ उठना बैठना आप लोगों के लिए अजीब नहीं होता, लेकिन जो लोग आपको देख रहे होते हैं उनकी नजरों में आप कपल बने होते हैं। इस वजह से अक्सर आपको बार बार एक ही सवाल का सामना करना पड़ता है।

4 of 6
irritating couple
आपको जलन लगने लगे
जब कभी दोनों दोस्तों में से कोई एक किसी दूसरे को डेट करने लगता है और उसके साथ ज्यादा टाइम बिताने लगता है तो हो सकता है आपको जलन महसूस हो। ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि आप उन्हें डेट करना चाहते हैं। आप जलन इसलिए महसूस करने लगते है क्योंकि आपकी जगह में फर्क आने लगता है।

5 of 6
happy couple
आपके माता पिता शादी के लिए सोचने लगते हैं
लड़का लड़की दोस्त होते हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि वो दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन दोनों के मां बाप उन्हें हर दिन साथ देखकर उनकी शादी का सोचने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
couple
फिल्मों में दोस्ती, प्यार और फिर Happy married life
'प्यार दोस्ती है'..फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का ये डॉयलाग तो आपने कई बार सुना ही होगा। बॉलीवुड में कई सारी फिल्में आईं और गई। लेकिन ज्यादातर फिल्मों में एक बात जो कॉमन थीं वो ये कि फिल्म की शुरुआत तो दोस्ती से होती है, लेकिन फिल्म का अंत शादी पर ही होता है। जिसने लोगों के दिमाग पर ऐसा गहरा असर डाला है कि लोग दोस्ती को प्यार के तराजू में तौलना नहीं भूलते।
Next
AU ऐप में पढ़ें