फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी अपने पति से जुड़ी ये बातें कभी किसी से न करें शेयर, वर्ना बहुत पछताएंगी

Sun, 09 Jun 2019 10:09 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
girls gossip
महिलाओं के बीच सबसे फेवरेट टॉपिक होता है उनके पति या ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात करना। कई बार मस्ती मजाक में महिलाएं अपने पति के बारे में बात करते करते कुछ ऐसी बातें शेयर कर बैठती हैं, जिस वजह से बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। आइए जानते हैं पति से जुड़ी कौन सी बाते कभी किसी से शेयर करने की भूल नहीं करनी चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
couple fight
मनमुटाव

अक्सर देखा गया है कि जब भी पति से झगड़ा होता है, पत्नी मायके चली जाती हैं। मायके जाकर वे अपने परिवार के सामने या अपने किसी करीबी दोस्त को अपना दुखड़ा रोने लगती हैं। ऐसा में उन्हें उस वक्त सांत्वना तो मिल जाती है लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी पर इसका बुरा असर पड़ने लगता है। दरअसल, अगर आप पति से मनमुटाव या झगडो़ं के बारे में मायके वालों से या दोस्तों से बातें शेयर करती हैं तो हो सकता है कि वे आपके प्रति सहानुभूति जाहिर करें लेकिन दूसरी तरफ उनकी नजरों में आपके पति की इज्जत कम होने लगती है।

आपका झगड़ा खत्म भले हो जाए लेकिन आपके पति की जो बुरी छवि आपके मायके में बन चुकी है, उसे आप चाहकर भी मिटा नहीं पाएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
couple fight
सैलरी
पति की सैलरी कभी भी किसी से शेयर ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आज भी समाज में किसी का रुत्बा उसकी तनख्वाह और जायदाद से ही तय की जाती है। 

4 of 5
couple in bed
डर, बीमारी

अगर आपके पति को किसी चीज से डर लगता है तो यह बात किसी को ना बताएं। हो सकता है कि लोग उनका मजाक उड़ाएं या उसका गलत फायदा उठाओं। इसी तरह उनकी किसी भी बीमारी के बारे में औरों से डिस्कस ना करें, वर्ना लोग उनसे दूरी बनाने लगेंगे और इससे आपके पति की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
couple - फोटो : Kegel VN
उनके एक्स के बारे में

जो बातें आपकी अपनी कहानी की न हो, किताब के उन अध्याय को किसी से नहीं शेयर करना चाहिए। आपके दोस्त और परिवार के सदस्यों का यह जानना जरूरी नहीं है कि आपके पति की लाइफ में पहले कौन थी, उससे कैसे ब्रेकअप हुआ। अगर वह खुद अपने बारे में कुछ शेयर कर रहे हैं तो ठीक है, लेकिन आप ऐसा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें