फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्स: पार्टनर की इन बातों को कभी भी बेस्ट फ्रेंड से नहीं करना चाहिए साझा

Sun, 15 Dec 2019 01:18 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
relationship - फोटो : pixa
हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई खास दोस्त होता है जिसके साथ हम हर बात साझा करते हैं। अगर महिलाओं की बात की जाए तो वो अपने बेस्ट फ्रेंड से कोई बात शेयर किए बिना रह ही नहीं पाती हैं। कई बार महिलाएं अपना दुख कम करने के लिए अपने रिलेशनशिप में आ रही दिक्कतों को भी बेस्ट फ्रेंड से शेयर कर लेती हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। कुछ ऐसी बातें होती हैं जिन्हें बेस्ट फ्रेंड से भी छिपाना चाहिए ताकि आपके रिश्ते में कोई दरार न आए।

 
विज्ञापन

2 of 6
relationship - फोटो : pixa
पार्टनर से लड़ाई कई बार हमें हताश कर देती है। ऐसे में हम अपने मन का बोझ हल्का करने के लिए अपनी फ्रेंड से अपने रिश्ते से जुड़ी सारी बातें शेयर कर देते हैं जो कि ठीक नहीं है। इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि रिलेशनशिप में हुए कलेश को दोस्तों से शेयर नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
लड़ाई-झगड़े हर कपल्स के बीच होते हैं। अपने दोस्त से इस बारे में बात करने की बजाय अपने रिश्तों को ठीक करने का प्रयास करें।

 

4 of 6
रिश्ता
दोस्त से अपने पार्टनर संग हो रही दिक्कतों के बारे में जितनी चर्चा करेंगे भविष्य में आपको उतनी ही परेशानी होगी। अगर आपका पार्टनर पैसे की तंगी झेल रहा है तो यह इस बारे में कभी अपने दोस्त को न बताएं।

 
विज्ञापन

5 of 6
रिलेशनशिप
ऐसे समय में अगर हो सकता है तो आप अपने पार्टनर की मदद करें, लेकिन दूसरों से डिस्कस कर उनकी परेशानी को और ज्यादा न बढ़ाएं। आपके पार्टनर के जीवन में क्या समस्याएं हैं। यदि इस बारे में उन्होंने आपको बताया है, तो इसे अपने तक ही रखें। कभी इमोश्नल होकर भी ये बाते अपने दोस्त को न बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
long distance relationship
याद रहे, भरोसे की नींव को तोड़ना कभी-कभार संबंधों की नींव में दरार ले आता है। अगर आपके पार्टनर को किसी चीज से डर लगता है तो आपको यह बात किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। ऐसा हो सकता है कि किसी मौके पर लोग उनका मजाक बनाने लगें या फिर गलत फायदा उठाएं। इसी तरह अपने पार्टनर की किसी भी बीमारी के बारे में दूसरों से जिक्र न करें, वरना लोग उनसे दूरी बनाने लगेंगे और इससे आपके पार्टनर की परेशानी बढ़ सकती हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें