फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है सेक्स रिसेशन? युवाओं में क्यों दिखाई दे रहे हैं इसके लक्षण

Sun, 15 Dec 2019 01:16 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
युवाओं की जीवनशैली में रिसेशन शब्द हतोत्साहित करने वाला होता है। बेरोजगारी बढ़ने पर जब भी चर्चा होती है तो जॉब रिसेशन का जिक्र आता है, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। जॉब रिसेशन तो ठीक, लेकिन ये सेक्स रिसेशन भला कौन-सी बला है? इस उलझन के बारे में हम आपको बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
relationship - फोटो : pexel
क्या होता है सेक्स रिसेशन?
सेक्स रिसेशन का मतलब होता है- सेक्स में घटती दिलचस्पी। खासतौर से कम उम्र में ही युवाओं की सेक्स में रुचि घटने लगे, तो यह सेक्स रिसेशन का संकेत हो सकता है। चिकित्सक बताते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ सेक्स में दिलचस्पी कम होना सामान्य बात है, लेकिन अगर कम उम्र में ही ऐसा हो रहा है, तो यह संकेत अच्छे नहीं हैं। इस बारे में हुई कुछ रिसर्च के अनुसार, पिछले कुछ दशकों की तुलना में हाल के वर्षों में युवाओं की सेक्स में रुचि कम हुई है। 
विज्ञापन

3 of 6
relationship - फोटो : pixa
नेशनल सर्वे ऑफ सेक्सुअल एंड लाइफस्टाइल ने साल 2013 में इस बारे में आंकड़ा जारी किया था, जिसके अनुसार 16 से 44 वर्ष की उम्र वाले लोग हर महीने पांच से कम बार ही सेक्स करने लगे हैं। वहीं, 2014 में ऑस्ट्रलियाई नेशनल सर्वे ऑफ सेक्सुअल एक्टिविटी का आंकड़ा बताता है कि कपल्स अब हफ्ते में महज दो बार सेक्स संबंध बना रहे हैं, जबकि 10 साल पहले कपल्स हफ्ते में औसतन चार बार संबंध बनाते थे। 

4 of 6
relationship - फोटो : pixa
जापान और ब्रिटेन में भी घटी रुचि
जापान की बात करें तो एक सर्वे के अनुसार 16 से 25 साल की उम्र की 46 फीसदी जापानी महिलाएं और 25 फीसदी जापानी पुरुष सेक्स संबंध से नफरत करते हैं। वहीं, ब्रिटेन में 16 से 44 वर्ष के युवाओं में सेक्सुअल एक्टिविटी 50 फीसदी कम हुई है। 
विज्ञापन

5 of 6
relationship - फोटो : pixa
आखिर क्या हैं कारण
सेक्स रिसेशन के पीछे कई वजहें बताई जाती है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि सेक्स रिसेशन के पीछे तकनीक का बढ़ता इस्तेमाल बड़ा कारण है। ऑनलाइन पोर्नोग्राफी, इंटरनेट और सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने से भी लोगों की रुचि सेक्स में कम होती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
internet - फोटो : amar ujala
इंटरनेट और पोर्न वीडियो है बड़ा कारण
ऑनलाइन पोर्नोग्राफी के चलन से कई लोगों में इंटरनेट सेक्स एडिक्शन जैसी बीमारी  देखने को मिल रही है, जिसके कारण वास्तविक तौर पर सेक्स संबंध बनाने के प्रति उनकी रुचि कम हो गई है। 
वहीं, इंटरनेट ने युवा पीढ़ी को बहुत ज्यादा व्यस्त कर दिया है। आजकल की युवापीढ़ी ऑनलाइन डेटिंग और डिजिटल सोशलाइज़िंग ज्यादा पसंद करने लगे हैं। यह भी सेक्स रिसेशन का बड़ा कारण है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें