फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को पसंद होते हैं ऐसे पुरुष जिनमें होते हैं ये 4 गुण, मिलता है सम्मान

Thu, 26 Mar 2020 09:31 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज हम आपको कुछ बातें बताने जा रहे हैं कि पुरषों के किन बातों का महिलाएं बहुत सम्मान करती हैं। महिलाएं पुरुषों में कुछ ऐसी चीजें ढूंढती हैं जो उन्हें बेहद पसंद है। सभी पुरुष इन बातों को अवश्य ही जानना चाहंगे, तो आइए जानते हैं कि आखिर महिलाएं पुरुषों की किन बातों का ज्यादा सम्मान करती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
व्यवहार
  • महिलाएं नोटिस करती हैं कि पुरुष उनके दोस्त और फैमिली के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। अगर आप उनके फैमिली और दोस्तों के प्रति प्यार और रिस्पेक्ट दिखाते हैं तो वो चीज उन्हें काफी इंप्रेस करती है। अगर आप भी चाहते हैं, आपका पार्टनर आपसे खुश रहे, तो अपने व्यवहार पर ध्यान दें। हो सकता है, आपके व्यवहार की वजह से आपका पार्टनर आपसे नाराज रहता हो।
विज्ञापन

3 of 5
ईमानदारी
  • महिलाएं अपने पार्टनर से एक ईमानदारी की उम्मीद करती है कि जब वो दोनों साथ हो तो वो दूसरी लड़कियों की तरफ न घूरें। पुरुषों का यह रवैया अक्सर महिलाओं के दिमाग में किसी आदमी के लिए बुरा इम्प्रेशन डालती है। इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें और एक बेहतर रिश्ते के लिए रिश्ते में ईमानदारी का होना काफी आवश्यक है।

4 of 5
मैच्योरिटी
  • महिलाएं पुरुषों में मैच्योरिटी को सबसे ज्यादा तरजीह देती है। क्योंकि उन्हें महिलाओं को पुरुषों की समझदारी अट्रैक्ट करती है। महिलाओं को इमोशनली तौर पर कमजोर आदमी पसंद नहीं आते हैं। महिलाओं को वो आदमी कतई पसंद नहीं आते हैं जो इधर-उधर देखकर बात करते हैं। यानी जो पुरुष महिलाओं के कमर, स्तन या जांघों की तरफ देखकर बाते करते हैं महिलाएं ऐसे पुरुषों से ज्यादा देर तक बात करने से चिढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शारीरिक बनावट
  • हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार महिलाएं पुरुषों की शारीरिक बनावट पर ज्यादा ध्यान देती हैं। शक्तिशाली व्यक्ति के प्रति शारीरिक रूप से अधिक आकर्षित होती हैं। अध्ययन के मुताबिक स्त्रियां सामान्य पुरुषों की अपेक्षा हष्ट-पुष्ट पुरुषों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें