यूं तो कपल्स के बीच नोक-झोंक होना आम बात है लेकिन जब ये नोक-झोंक लड़ाई में बदल जाती है तो रिश्ता एक बोझ लगने लगता है। बावजूद इसके कई लोग, खासकर महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं जिसका परिणाम उन्हें आगे चलकर भुगतना पड़ता है। इसलिए आज हम जानेंगे कि ऐसी कौन सी बातें हैं जो आपके रिश्ते पर भारी पड़ती हैं।
विज्ञापन
पार्टनर की इन बातों को कभी ना करें इग्नोर
2 of 5
रिश्ता
- कई बार कपल्स के बीच कुछ ऐसी बातें हो जाती हैं जिस वजह से पति का हाथ उठ जाता है। ऐसे में आपको हड़बड़ी में कोई कदम नहीं उठाना चाहिए। आपको उसे समय देना चाहिए, क्या पता उसे अपनी गलती का अहसास हो जाए। लेकिन अगर वह बार-बार ऐसा करे तो आपके उससे बात करनी होगी और अपने लिए स्टैंड लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
पार्टनर की इन बातों को कभी ना करें इग्नोर
3 of 5
रिश्ता
- अगर पार्टनर आपसे ज्यादा आपके दोस्तों में या उनकी बातों में रुचि लेता है तो आपको इस पर गौर करने की जरूरत है। इसके लिए कुछ लोग पार्टनर के सामने दोस्तों की बातें करना ही बंद कर देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए बल्कि पार्टनर की हरकतों पर नजर रखनी चाहिए।
पार्टनर की इन बातों को कभी ना करें इग्नोर
4 of 5
रिश्ता
- अगर आपका पार्टनर आपको इग्नोर करने लगे तो इसके कारण का पता लगाइए। अगर इसके पीछे कोई तीसरा है तो इस बारे में अपने पार्टनर से बिना झिझके बात करें।
- अगर आपका पार्टनर बार-बार आपकी बेइज्जती करता है तो आपको अपने रिश्ते पर विचार करने की जरूरत है। इस बारे में पार्टनर से बात करें और इसके पीछे छिपी वजह का पता लगाएं। कभी-भी अपनी बेइज्जती सहन ना करें इससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है।