फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की ये बातें बेहद पसंद करते हैं उनके पार्टनर, क्या आप जानना नही चाहेंगी?

Thu, 28 Nov 2019 03:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हर इंसान अपनी भावनाओं को अलग तरीके से व्यक्त करता है। लड़कियां तो अपनी भावनाएं खुले तौर पर व्यक्त कर लेती हैं। लेकिन अगर बात करें पुरुषों की तो उन्हें अपनी बातों को या दिल की बातों को बताने में सहजता महसूस नहीं होती है। भले ही वो अपने पार्टनर से बेइंतहा प्यार करते हों लेकिन वो इस बात को कभी भी मुंह से नहीं बताते हैं। तो आगे से अपने उनकी बातों को सुनकर नाराज मत होइए क्योंकि वो आपकी इन बातों पर मरते हैं लेकिन बता नहीं पाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
जब आप उन्हें हंसाती हैं
हंसना किसे पसंद नहीं होता है। जब आप अपनी बातों से उन्हें हंसाती हैं और किसी भी गंभीर मुद्दे की बातों के बीच माहौल को हल्का बनाती हैं तो उन्हें आपके ऊपर बहुत प्यार आता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
अगर आप उनके पर्सनल स्पेस की इज्जत करती हैं
आजकल पार्टनर के बीच झगड़े की वजह ज्यादातर पर्सनल स्पेस होता है। क्योंकि जब आप कहीं एकांत में बैठना चाहते हैं और पार्टनर बार-बार काम के बारे में बोले तो गुस्सा होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आप समझदार हैं और उनके पर्सनल टाइम के बीच नहीं आती हैं तो फिर पति के मन में आपके लिए प्यार उमड़ने लगता है।

 

4 of 6
जब आप उनको छेड़ती हैं
अक्सर देखा जाता है कि प्यार भरे रिश्तों में मस्ती, मजाक और छेड़-छाड़ कम हो जाती है। लेकिन अगर आप इस तरह की रोमांटिक हरकतें करती रहती हैं तो फिर आपके पार्टनर को ये बहुत अच्छा लगता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
आप उनके परिवार के साथ प्यार और सम्मान की भावना रखती हैं
हर इंसान अपने परिवार से प्यार करती हैं और जब आप सच्चे दिल से उसे अपनाती तो आपके पार्टनर को ये चीज बहुत पसंद आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जब आप उनका ख्याल रखती हैं।
जब आप अपने पति का ख्याल रखती हैं, उनके ऊपर प्यार लुटाती हैं तो उन्हें ये बहुत पसंद आता है। उनको भी लगता है कि कोई कुछ देर के लिए उनकी जिम्मेदारियों से दूर रहने के लिए कहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें