जब हम किसी के साथ प्यार के बंधन में बंधते हैं, तो हमारी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू होता है। चारों तरफ खुशियां होती हैं और हम अपने इस नए प्यार में खो जाते हैं। लेकिन जब जिंदगी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, तो कई कारणों की वजह से जिंदगी में बोरियत आने लगती है। पार्टनर संग कुछ अच्छा नहीं लगता है, शादीशुदा जिंदगी हो या फिर रिलेशनशिप। सभी कुछ बोरिंग लगने लगता है। ऐसे में अगर आपकी जिंदगी भी पार्टनर संग बोरिंग हो गई है, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं। इनकी मदद से आपके जीवन में रोमांस का तड़का लग सकता है।