हर किसी की यही इच्छा रहती है कि शादी का दिन उसकी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा हो लेकिन लव मैरिज और अरेंज मैरिज शादी में काफी अंतर होता है। लव मैरिज में दोनों पार्टनर एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं लेकिन अरेंज मैरिज में उतनी अच्छी तरह से एक दूसरे को जानना मुनासिब नहीं हो पाता।
तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिसे अपनाकर आप अरेंज मैरिज को भी यादगार बना सकते हैं।
पढ़ें- शादी के बाद भी पत्नी से रहते हैं दूर तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
विज्ञापन
2 of 6
रिलेशनशिप
एक दूसरे को कंफटेबल फील करवाना
कंफर्ट एक ऐसी चीज होती है जो दो लोगों को एक दूसरे के और करीब ले आती है। अरेंज मैरिज में ज्यादातर जोड़े एक दूसरे को अच्छी तरह से नहीं जानते होते हैं ऐसे में दोनों एक दूसरे के लिए अनजान होते हैं। हो सके तो अपने पार्टनर को कंफटेबल महसूस करवाए।
पढ़ें- शादी तय होने के बाद भी मन में हो उलझन तो ये तरीके करेंगे आपकी मदद
विज्ञापन
3 of 6
रिलेशनशिप
जरूरतों का रखें ध्यान
शादी के बाद लड़की लड़के के भरोसे ही ससुराल आती है। ऐसे में लड़के को चाहिए कि वो लड़की की सभी जरूरतों का इस तरह से ख्याल रखें कि लड़की को ये बिल्कुल भी एहसास न हो कि वो अपने घर नहीं है।
पढ़ें- रिश्ते की शुरुआत में ये 5 चीजें छिपाती हैं लड़कियां, आप भी जान लें
4 of 6
रिलेशनशिप
साथ बैठकर खाना खाएं
शादी के बाद जब भी लड़की विदाई के बाद घर आती है तो हो सके तो खाना उसके साथ ही खाए। ऐसा करने से लड़की को अच्छा लगेगा और अपनापन भी महसूस होगा।
विज्ञापन
5 of 6
relationship
नींद का रखें ख्याल
शादी की रस्मों की वजह से नींद का पूरा ना होना एक आमबात है। ऐसे में आप इस बात का ध्यान रखें कि लड़की को सोने का पूरा मौका मिले और घर में उसके सोने की व्यवस्था ऐसी जगह करें ताकि उसे कोई भी रिश्तेदार परेशान ना कर सके।
घर पर करा दें फोन पर बात
विदाई के बाद लड़की को माता पिता का घर छोड़कर लड़के के घर जाना होता है ऐसे में हो सके तो लड़की की घर पर बात जरूर करा दें। ऐसा करने पर उसे अच्छा लगेगा और घर की याद भी कम आएगी।