फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship: पति-पत्नी के रिश्ते में दरार ला सकती हैं ये बातें, एक-दूसरे की शक्ल देखने से भी हो जाएगी नफरत

Fri, 31 Jan 2025 04:20 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Marraige Problems: आज की इस खबर में हम आपको उन बर्तावों और आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको अपने पार्टनर के साथ नहीं करना है क्योंकि इससे आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं और कई बार यह रिश्ता तोड़ भी सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी के रिश्ते में दरार ला सकती हैं ये बातें - फोटो : Adobe Stock
Issues in Marriage: पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। यह रिश्ता प्रेम, विश्वास, एक-दूसरे के लिए सम्मान पर बना होता है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि कुछ छोटी-छोटी गलतफहमियां इस रिश्ते में दरार पैदा कर देती है और कई बार यह और बुरा रूप भी ले लेता है। आज की इस खबर में हम आपको उन बर्तावों और आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको अपने पार्टनर के साथ नहीं करना है क्योंकि इससे आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं और कई बार यह रिश्ता तोड़ भी सकती है। आइए जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पति-पत्नी के रिश्ते में दरार ला सकती हैं ये बातें - फोटो : Adobe Stock
बातचीत में नहीं करनी चाहिए कमी
कोई भी रिश्ता कम्युनिकेशन पर आधारित होता है। अगर आपकी शादी हो चुकी है तो आपको अपने पार्टनर से बातचीत जरूर करनी चाहिए। वह जो कुछ भी कहें, उसे गंभीरता से सुननी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। यही नहीं, प्रोफेशनल लोग काम के चलते कई बार एक-दूसरे के साथ समय बिताना भी कम कर देते हैं। यह आगे चलकर बड़ी समस्या का कारण बन जाता और बातचीत न करने से गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं। यहां तक की एक-दूसरे को बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पति-पत्नी के रिश्ते में दरार ला सकती हैं ये बातें - फोटो : Adobe Stock
तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी है हानिकारक
पति-पत्नी के रिश्ते में किसी भी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी हानिकारक होती है। फिर चाहे वो परिवार का सदस्य हो या फिर कोई दोस्त। पति-पत्नी की लड़ाई में किसी भी तीसरे को नहीं आना चाहिए। यही नहीं, कई बार पति-पत्नी अपने परिवार या फिर दोस्तों को ज्यादा तवज्जो देते हैं और अपने पार्टनर की फीलिंग्स को नजरअंदाज करते हैं। इससे रिश्ते में नाराजगी पैदा होती है और रिश्ते बिगड़ने लगते हैं।

4 of 5
पति-पत्नी के रिश्ते में दरार ला सकती हैं ये बातें - फोटो : Freepik
नहीं करनी चाहिए ज्यादा उम्मीदें
पति-पत्नी के रिश्ते में एक-दूसरे को लेकर कई अपेक्षाएं होती हैं और जब यह एक्सपेक्टेशन हद से ज्यादा बढ़ने लगती है तो दोनों के रिश्ते में दिक्कते आने लगती हैं। यह आगे चलकर रिश्ते में तनाव का कारण भी बन जाती है। ऐसे में पति और पत्नी को एक-दूसरे से उतनी ही उम्मीदें करनी चाहिए, जितनी वे निभाने में सक्षम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति-पत्नी के रिश्ते में दरार ला सकती हैं ये बातें - फोटो : Adobe Stock
आलोचना और तुलना करना
रिश्ता कोई भी हो, अगर उसमें तुलना या आलोचना होने लगती है तो यह रिश्ते के लिए हानिकारक ही होता है। किसी की आलोचना करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर होता है। वहीं, तुलना करने से रिश्ते में हीनभावना पैदा होती है और यह खटास का कारण बन जाता है। धीरे-धीरे यह इतनी बढ़ जाती है कि दोनों को एक-दूसरे की शक्ल से चिढ़ होने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें