फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Mistakes: माता-पिता की ये आदतें बच्चों को बना सकती है आलसी, अभी कर लें इनमें सुधार

Fri, 31 Jan 2025 09:54 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lazy Child: कहा जाता है कि किसी भी बच्चे का व्यक्तित्व बनाने में माता-पिता का पूरा योगदान होता है। वह अपने पेरेंट्स की ही नकल करते हैं, लेकिन कई बार माता-पिता बच्चों का ध्यान रखने में यह भूल जाते हैं कि वह बच्चों की आदत खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
माता-पिता की ये आदतें बच्चों को बना सकती है आलसी - फोटो : freepik
Bad Parenting: बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए माता-पिता काफी चिंतित रहते हैं। वह अपने बच्चे को काबिल बनते देखना चाहते है, जिससे आगे चलकर उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो। हालांकि, वर्तमान में की गई परवरिश ही बच्चे का भविष्य तय करती है। कहा जाता है कि किसी भी बच्चे का व्यक्तित्व बनाने में माता-पिता का पूरा योगदान होता है। वह अपने पेरेंट्स की ही नकल करते हैं, लेकिन कई बार माता-पिता बच्चों का ध्यान रखने में यह भूल जाते हैं कि वह बच्चों की आदत खराब कर रहे हैं। पेरेंट्स की कई आदतें बच्चों को आलसी बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
माता-पिता की ये आदतें बच्चों को बना सकती है आलसी - फोटो : freepik
बच्चों को फोन पकड़ा देना
आजकल के पेरेंट्स बच्चों को व्यस्त रखने के लिए उन्हें पकड़ा देते हैं या फिर गेम खेलने के लिए दे देते हैं। यह आदत बहुत ही गलत है। यह बच्चों को फोन का आदि बना देता है। ऐसे में बच्चे खाना खाते वक्त भी फोन देखना पसंद करते हैं और फोन देखकर ही खाना खाते हैं। इसकी वजह से बच्चे आलसी हो जाते हैं और बाहर जाकर खेलने की बजाय घर पर रहकर फोन में गेम खेलते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
माता-पिता की ये आदतें बच्चों को बना सकती है आलसी - फोटो : freepik
बच्चों के सभी काम कर देना
जब माता-पिता बच्चों के काम में उनकी एक्स्ट्रा मदद कर देते हैं और बच्चों के करने से पहले ही उनका सारा काम कर देते हैं तो ऐसे में बच्चे आलसी हो जाते हैं और खुद मेहनत करने से कतराते हैं। बच्चे हर चीज के लिए माता-पिता पर निर्भर हो जाते हैं और आलस का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आपको बच्चों के सारे काम उन्हें खुद करने देना चाहिए।

4 of 5
माता-पिता की ये आदतें बच्चों को बना सकती है आलसी - फोटो : freepik
बच्चों को गलत नाम देना
कई माता-पिता गुस्से में बच्चों को आलसी या निकम्मा कहते हैं। ऐसे लेबल बच्चों पर गलत असर डालता है। इन नामों को सुनकर बच्चे अपने दिमाग में वैसी ही छवि बनाने लगते हैं और वैसा ही बिहेव भी करने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने बच्चों को उन नामों से पुकारना चाहिए, जिससे उन्हें कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माता-पिता की ये आदतें बच्चों को बना सकती है आलसी - फोटो : freepik
हर काम में खुद आलस करना
बच्चे हमेशा ही अपने पेरेंट्स को कॉपी करते हैं। ऐसे में अगर आप दिनभर आलस दिखाएंगे और टीवी के सामने या मोबाइल पकड़े ही बैठे रहेंगे तो बच्चे भी आपको कॉपी करेंगे और कोई भी काम करने में आलस ही दिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें