फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कोशिशों से बना सकती हैं अपनी सास के साथ रिश्ते को मधुर

Sat, 07 Sep 2019 01:14 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mother in law
भारतीय समाज में शादी केवल एक इंसान से नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार से होती है। ऐसे में लड़की के सामने सबसे बड़ा काम अपने पति के घर वालों के साथ सामंजस्य बिठाना होता है। इस कोशिश में सबसे कठिन है अपनी सास के साथ तालमेल बिठाना। सास के साथ शांतिपूर्ण जिंदगी बिताने में अगर आप असफल हो रहीं हैं तो ऐसी परेशानी से गुजरने वाली महिलाओं की कमी नहीं हैं। दुनिया भर में 60 प्रतिशत महिलाएं इस तरह की समस्या से जूझ रहीं हैं। अगर आप को भी सास के साथ रिश्ते निभाने में दिक्कत महसूस हो रहीं हैं और इसकी वजह से आपके जीवन का सुकून चला गया है तो कुछ उपाय आज हम आपको बता रहें हैं। हम आपसे वादा तो नहीं करते लेकिन हो सकता है ये तरीके आपके कुछ काम आएं
 
विज्ञापन

2 of 6
mother in law
अपना रवैया बदलें
क्या आपकी सास हर काम में आपके कमियां गिनाती हैं। और ये आदत उनकी दिन पर दिन खत्म होने की बजाय बढ़ती जा रहीं है तो जरुरत है कि आप अपना रवैया बदलें। हर काम में सफाई देने या तकरार करने से अच्छा है कि चुप रहें। बेवजह की नोकझोंक से बचें।
 
विज्ञापन

3 of 6
mother
तारीफ करने दें
अगर आपकी सास अपनी तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ती या फिर आपके पति मां के हाथ के बने साधारण से खाने की भी तारीफ करते हैं तो आपको नाराज होने की जरुरत नहीं है। कुछ भी कहिए आखिर वो आपके पति की मां है और मां के हाथ से बने खाने की बात ही कुछ और होती है। ये बात तो आप भी समझती होंगी। इसलिए इन छोटी छोटी बातों को दिल से न लगाएं। 
 

4 of 6
relationship
कम बात करें
आपको ऐसा लगता है कि ज्यादा बात करने से सास के साथ झगड़े की संभावना है तो समझदारी इसी में है कि चुप रहें। आपकी चुप्पी उनको परेशान करेगी लेकिन उन्हें बहस करने का कोई मौका न दें। वैसे भी ज्यादा बात करने से कुछ न कुछ गलत बोलने की आशंका ज्यादा होती है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
mother son love - फोटो : social media
बच्चों और उनकी दादी के बीच न पड़े
अपने बच्चें और सास के बीच न पड़ें। क्योंकि दादी और पोता पोती के बीच बहुत खास रिश्ता होता है। वो आपसे ज्यादा आपके बच्चों को प्यार करेंगी। इन बातों से आपको खुशी होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship
घर में काम को लेकर न करें बहस
आप घर की बहु हैं कोई मशीन नहीं कि सारे काम एकसाथ कर लेंगी। एक बार में उतने ही काम हाथ में लें जितने कर सकती हैं। जरूरत से ज्यादा काम की वजह से तनाव, थकान और चिड़चिड़ापन होगा। इसलिए जरूरी है कि स्पष्ट तौर पर अपने काम को बता दें जिससे काम की वजह से किसी तरह के मनमुटाव की नौबत न आए। थोड़ी हिम्मत तो आपको दिखानी ही पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें