आजकल छोटे-छोटे बच्चों के हाथ में मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा पहुंच जाने से समय से पहले ही बड़े हो जा रहे हैं। सोशल मीडिया और तरह-तरह के डेटिंग ऐप की वजह से किशोर उम्र के बच्चे भी रोमांटिक रिश्ते में रहते हैं। लेकिन शोधकर्ताओं द्वारा किए एक शोध में इस बात का पता चला है कि जो बच्चे किसी तरह के रोमांटिक रिश्ते में नहीं रहते, उनमें तनाव और अवसाद की समस्या कम देखी गई है। आइए जाने क्या कहता है शोध।