फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त करने लगे ऐसी हरकतें तो समझ जाइए ये प्यार का इशारा है जनाब

Sun, 24 Jun 2018 07:56 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आपने कई बार दो दोस्तों को अच्छा जीवनसाथी भी बनते देखा होगा। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि आपका दोस्त आपकी सभी अच्छी और बुरी बातों को अच्छे से समझता है। पर क्या आप जानते हैं आपका सबसे प्यारा दोस्त कब आपके बारे में कुछ स्पेशल फील करने लगता है। आइए आपको बताते हैं वो 5 हरकतें जो बताती हैं कि आपका दोस्त आप पर अपना दिल हार बैठा है। 
विज्ञापन

2 of 5
अगर अपने दोस्त का नाम सुनते ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है या फिर आपके दिल की धड़कने तेज होने लगती है तो समझो आपको उनसे प्यार हो गया है। अपने दोस्त का साथ और सलाह आपको सबसे अच्छी लगता है तो समझ जाइए आपका दिल उन्हें हरी झंड़ी दिखा रहा है।  
विज्ञापन

3 of 5
लड़कियां शॉपिंग के लिए बहुत क्रेजी होती हैं। वो हर चीज घंटों लगाकर खरीदती हैं।बावजूद इसके अपनी शॉपिंग करते समय अगर वो आपसे हर चीज के लिए सलाह लें तो समझ लें कि ये प्यार का इशारा है।

4 of 5
कल तक आपका दोस्त जो आपकी फेवरेट डिश को देखकर मुंह बनाता था आज उसे खाना उसे सबसे अच्छा लगता हो या अब अपनी पसंद के खाने से ज्यादा वो आपकी पंसद का खाना पसंद करने लगे तो समझ लीजिए दाल में जरूर कुछ काला है जनाब। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर वक्त नजरें फोन पर गढ़े रहना, अपने उस खास दोस्त के फोन या मैसेज का इंतजार करना, आंखें बंद करते ही उसका चेहरा सामने आ जाना। इन सब बातों के अलावा अब उसकी सभी बेतुकी, बचकानी बातें भी अच्छी लगना प्यार की निशानी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें