फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 ऐसी बातें जिसकी पति को भनक भी नहीं लगने देती हैं महिलाएं, जानकर चौंक जाएंगे आप

Sat, 23 Jun 2018 02:32 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Secret
पति-पत्नी के रिश्ते की डोर विश्वास और प्यार पर टिकी होती है। दोनों एक दूसरे से हर बात शेयर करते हैं, पर क्या आपको मालूम है हर किसी के कुछ न कुछ सिक्रेट होते हैं। ऐसी कई बातें हैं जो पति अपनी पत्नियों से शेयर नहीं करते हैं, वहीं कई बाते हैं जो पत्नियां बड़ी सफाई से अपने पतियों से छुपा जाती हैं। महिलाओं का ऐसे अपने पति से बाते छुपाने का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि कि वह अपने पति को धोखा देती है। कई बार वह अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए तो कई बार अपने घर में शांति के लिए वह कुछ बातों को अपने पार्टनर से छुपाने के लिए मजबूर होती है।
विज्ञापन

2 of 7
therapist
कई बार महिलाएं पति के साथ अपने रिश्ते, घर, बच्चों से जुड़े फैसलों को लेकर इतनी परेशान हो जाती हैं कि वह थेरेपिस्ट से सेशन लेने लगती हैं। ऐसे में अगर उन्हें लगता है कि पति यह बात नहीं समेझेंगे जिस वजह से वह यह बात छुपाती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
disease
अक्सर पत्नियां अपनी सेहत से जुड़ी गड़बड़ियां पतियों से छुपाती हैं। कभी अगर निजी अंगों से जुड़े रोग जैसे कोई गांठ या अचानक कोई दाग उभर आए तो वह अपने पति को बता कर परेशान नहीं करना चाहतीं व कुछ महिलाएं बताने से हिचकिचाती हैं।

4 of 7
asdf
कई बार महिलाओं का पति से छुपाकर एक बैंक अकाउंट होता है जिसमें वह अपनी अलग से सेविंग करती हैं। इस बारे में वह पति से नहीं शेयर करती। इसके बहुत से कारण होते हैं। कुछ इसलिए ऐसा करती हैं कि वह अलग से सेविंग करना चाहती हैं तो कुछ यह सोच कर करती हैं कि कभी अगर जरूरत पड़ गई पति से अलग होने की तो उनके पास भी पैसा रहे।
विज्ञापन

5 of 7
unsatisfied women
महिलाएं पार्टनर के साथ इंटिमेट होते वक्त अपनी पसंद ना पसंद को लेकर पति से खुलकर बात नहीं कर पाती। पति के बजाय वह किसी थेरेपिस्ट या किसी सहेली से पहले इस बारे में बात करना पसंद करती हैं। अपने पति को वह आसानी से जाहिर नहीं कर पाती कि उन्हें संबंध बनाते समय क्या नहीं अच्छा लग रहा।
विज्ञापन

6 of 7
secret
महिलाएं अपने पति को यह नहीं पता लगने देती कि वह उनकी जासूसी कर रही हैं। जिसके लिए वह कई बार अपने पार्टनर का सोशल मीडिया हैक करके रखती हैं और इस बीत की जरा भी अपने पार्टनर को हिंट नहीं होने देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
couple
इसलिए जिम्मेदार पतियों को समय समय पर अपनी पत्नियों से उनकी सेहत, खर्च, जरूरतों और उनके साथ इंटिमेट होते हुए उनकी पसंद-नापसंद के बारे में पूछते रहना चाहिए। पर ध्यान रखें कि ऐसे पूछे कि पत्नी को यह न लगे कि उन पर शक किया जा रहा है, बल्कि ऐसे कि उन्हें महसूस हो कि पति को भी उनकी चिंता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें