फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Long Distance Relationship: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में जहर का काम करती हैं ये गलतियां, खतरे में पड़ सकता है रिश्ता

Thu, 23 Jun 2022 02:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : Istock
Long Distance Relationship Mistakes: प्यार में मीलो की दूरी दिलों के बीच दूरी की वजह नहीं बननी चाहिए। कई सारे कपल्स इन दिनों नौकरी, करियर के कारण एक दूसरे से दूर रहते हैं। हालांकि एक शहर या पास न होने के कारण वह अपना रिलेशनशिप जारी रखते हैं। इसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप कहते हैं। दो लोग अलग शहर, राज्य या देश में होने पर एक दूसरे से मिल नहीं पाते, एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाते, ऐसे में पार्टनर को अपने साथी के बिना अकेलापन महसूस करना आम बात हो सकती है लेकिन फिर भी कपल लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कई प्रयासों के साथ संभाले रखते हैं। हालांकि अगर वह दूरी के बाद भी अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो उन्हें कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कपल की छोटी छोटी गलतियां या बातें जहर का काम करती है, जो रिश्ते को खत्म कर सकती है। चलिए जानते हैं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : istock
पैसों के लेन-देन से बचें

अगर आप पार्टनर के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है और अब तक उनसे मिले नहीं है और न ही बहुत अच्छे से जानते हों तो पैसों के लेन देन से बचना चाहिए। वहीं अगर आप पार्टनर को जानते हैं तब भी पैसों के अधिक लेन-देन से बचें। कई बार रिश्तों के बीच दूरियों की वजह पैसे बन जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : istock
हर वक्त काॅल पर न रहें

कपल्स जब प्यार में होते हैं तो वह अपने पार्टनर के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। हर वक्त उनके साथ समय बिताना चाहते हैं। वहीं जब वह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं तो पार्टनर के साथ न हो पाने की वजह से आप उनसे मिलने के लिए बेताब होते हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए हर वक्त उनके साथ फोन काॅल पर बात करते रहते हैं। कई बार पार्टनर ऑफिस के कामों में व्यस्त होता है, वह आपसे कहते हैं तो कि व्यस्त हैं तो आप नाराज हो जाते हैं।

4 of 5
लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : Istock
पार्टनर के लिए वक्त निकालें

जब कपल पास रहते हैं या एक ही शहर में होते हैं, तो उनके लिए मिलना आसान होता है। लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अक्सर मिलने का विकल्प नहीं होता। वह सिर्फ काॅल या मैसेज के जरिए ही एक दूसरे से संपर्क कर सकते हैं। लेकिन कामकाज में अगर आप इतने व्यस्त हो जाते हैं कि पार्टनर को कॉल करने तक का समय आपके पास नहीं होता, या उनके मैसेज का रिप्लाई नहीं कर पाते, तो उन्हें महसूस होने लगता है कि पार्टनर आपकी प्राथमिकता नहीं रह गया और अब शायद आप उनसे प्यार नहीं करते। इसी इनसिक्योरिटी के कारण रिश्ता खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : istock
स्पेस देना जरूरी

जितना जरूरी पार्टनर के लिए वक्त निकालना है, उतना ही जरूरी उन्हें स्पेस देना भी है। पार्टनर पर विश्वास करें। कई बार लोग अपने पार्टनर की कलीग्स या दोस्त को लेकर शक करने लगते हैं। उनसे कई तरह के सवाल करने लगते हैं और जिससे आपका साथी इरिटेट हो सकता है या रिश्ते में बंदिशे महसूस कर सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें