प्यार का रिश्ता बड़ी ही नाजुक डोर से बंधा होता है। हमारी जरा सी गलती इसके बिखरने का कारण बन जाती है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि जब दो लोग एक-दूसरे के प्यार में होते हैं, तो वो अपनी जिंदगी का सबसे खुशहाल पल जी रहे होते हैं। दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझते हैं, एक-दूसरे के संग समय बिताते हैं और आगे चलकर अपने इस रिलेशनशिप को शादी के पवित्र बंधन की तरफ भी लेकर जाते हैं। अमूमन देखा जाता है कि लोग अपने पार्टनर से कुछ नहीं छुपाते हैं और सबकुछ उन्हें बता देते हैं। ये अच्छी आदत तो है, लेकिन हमें ये ध्यान देना चाहिए कि कुछ बातें ऐसी होती हैं जो पार्टनर संग हमारे खुशहाल रिश्ते को बिगाड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि उन बातों को जाना जाए, जिन्हें आपको अपने पार्टनर को नहीं बताना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।