कई बार लोग आपसे पहली ही मुलाकात में आपके बारे में सबकुछ जान लेना चाहते हैं। हालांकि इस बात को कई बार आप नजरअंदाज कर देते हैं तो कई बार हैरान होकर रह जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं ऐसा किन स्थितियों में होता है। तो आपको बता दें ऐसा तब होता है जब कोई आप पर पहली ही नजर में फिदा हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ इशारों के बारे में जो बताते हैं सामने वाला इंसान आप पर पूरी तरह फिदा हो चुका है।
विज्ञापन
2 of 6
निजी जिंदगी के बारे में पूछना
पहली ही मुलाकात में जब कोई बेहद निजी सवाल करने लगे तो समझ लीजिए यह एक इशारा हो सकता है कि जनाब आपकी ओर वो बिना धागे खिंचे चले आ रहे हैं। तभी तो आपकी पहली ही मुलाकात में वह यह जान लेना चाहता है कि आप किसी रिलेशन में तो नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 6
टच करने की कोशिश
अगर कोई आपको पसंद करता है तो किसी न किसी बहाने से वह आपको छूने की कोशिश करेगा। आपका हाथ किसी रैलिंग या टेबल पर देखते ही वह अपने हाथ से आपका हाथ छूने की कोशिश करने लगेगा। अगर आपके साथ भी ऐसा ही है, तो इसे आकर्षण का इशारा ही समझिये।
4 of 6
मुस्कुराहट
आपसे पहली ही मुलाकात में बात करते समय उनके चेहरे पर एक अजीब सी चमक दिखाई देगी। आपको देखते ही वो अपनी मुस्कान रोक नहीं पाएंगे। अगर आपको यह सब नजर आ रहा है, तो इसका मतलब यही है जनाब मर मिटे हैं वो आप पर।
विज्ञापन
5 of 6
तारीफ
वैसे तो तारीफ करना हर मर्द की आदत में शुमार होता है। लेकिन अगर वह पहली ही मुलाकात में आपकी तारीफों के पुल बांधने लगे जैसे कि कभी आपकी ड्रेस की तारीफ करेंगे, तो कभी आपकी स्माइल की। कुल मिलाकर वह आपकी प्रशंसा का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।
कंफर्टेबिलिटीका रखेंगे ध्यान
जब कोई पुरुष पहली मुलाकात के दौरान किसी को पसंद करने लगते हैं तो वो बार-बार उससे पूछते हैं कि आप ठीक तो हैं। आप उनके साथ कंफर्टेबल तो महसूस कर रही हैं? क्या वह आपके लिए कुछ कर सकते हैं आदि।अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है तो इशारा साफ है, समझ जाइए।