लंबे समय से जिस लड़की से बात करना चाह रहे थे वो आपसे चैट करने लगी। देर रात बातें होती गई। खूब सारी बातें हुई। लेकिन तभी अचानक एक दिन उसने बात करनी बंद कर दी। आपके मैसेज का रिप्लाई करना बंद कर दिया। एक मैसेज, दो मैसेज लेकिन किसी का भी जवाब नहीं आया। सोचते-सोचते दिमाग थक गया होगा लेकिन जवाब नहीं मिला। तो हम आपकी मदद करते हैं। ये कारण हो सकते हैं कि लड़की क्यों नहीं कर रही रिप्लाई?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : getty images
हो सकता है बातचीत के दौरान लड़की बात करने में दिलचस्पी ले रही हो लेकिन कुछ समय बात करने के बाद उसे ये लगा हो कि आप बोरिंग है। इसलिए उसने बात करना बंद कर दिया हो।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : getty images
हो सकता हो आप बात करने के लिए ज्यादा ही बेकरारी दिखा रहे हों। कहने का मतलब ज्यादा चेप हो रहे हों। इस वजह से उस पर अच्छा इम्प्रेशन ना पड़ा हो और बात करनी बंद कर दी हो।
4 of 7
- फोटो : getty images
हो सकता है कमजोर ग्रामर या लिखते समय बहुत ज्यादा गलतियां होने की वजह उसने बात करना बंद कर दी हो। कई बार जानबूझ कर गलत अंग्रेजी झाड़ना उसको पसंद ना आया हो।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : getty images
जरूरत से ज्यादा तारीफ भी नुकसान कर सकती है। हर समय अपनी तारीफ करने से बचें। अगर ऐसी आपके आदत हैं तो यही वजह है कि लड़की ने चैट करनी बंद कर दी हो।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : getty images
बातचीत के दौरान जरूरत से ज्यादा हां में हां मिलाना भी खतरनाक हो सकता है। आपकी अपनी राय हो सकती है और उसे तरीके से रखना जरूरी है। लेकिन हर समय हां में हां मिलाना गलत इन्प्रेशन दे सकता है। ये वजह भी हो सकती है बातचीत ना करने की।
लड़की के रिप्लाई ना करने की वजह ये भी हो सकती है कि वो बहुत ज्यादा बिजी हो। या फिर कहीं किसी काम में फंसी हो। जरूरत से ज्यादा सोचना भी गलत है। थोड़ा वक्त दें, हो सकता है बात हो जाए।